Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीबीसी ऐंकर ने बहुत कड़े सवाल किए और चंद्रचूड़ पूरे समय बचाव करते रहे, देखें इंटरव्यू

डॉ मुकेश कुमार-

बीबीसी के ऐंकर ने चंद्रचूड़ से बहुत कड़े सवाल किए और चंद्रचूड़ पूरे समय बचाव की मुद्रा में थे। लेकिन कई मौक़ों पर वे चूक गए।
शायद उनके पास जानकारियों की कमी थी या तैयारी पूरी नहीं थी।

मसलन, धारा 370 को हटाने के मामले में स्टीफन ने ये सवाल नहीं पूछा कि संविधान के प्रावधानों का दुरुपयोग किया गया और आपने उसे स्वीकार क्यों कर लिया अदालतों में ऊंची जातियों के वर्चस्व के बारे में अगर उनके पास आँकड़े होते तो वे चंद्रचूड़ को बताते पाते कि हायर जुडीसियरी में कैसे सवर्ण कुंडली मारकर बैठे हुए हैं और पूरी न्याय प्रक्रिया को उनके पक्ष में झुका देते हैं।

अयोध्या के फैसले और चंद्रचूड़ के घर पर मोदी के जाने के सवाल पर भी उन्होंने कड़ाई से सवाल किए मगर वे ये नहीं पूछ पाए कि अपनी धार्मिकता का खुले आम प्रदर्शन करके उन्होंने क्या संदेश दिया। उन्हें ये भी पूछना चाहिए था कि रिटायरमेंट के बाद क्या ज़िम्मेदारी मिलने वाली है या क्या करने वाले हैं।

फिर भी ये बीबीसी वाली पत्रकारिता थी, गोदी मीडिया वाली नहीं, जिसमें आम चूसने से लेकर बटुआ रखने और इतनी मेहनत कैसे कर लेते हैं जैसे सवाल पूछे जाते हैं।

Please watch this interview and repost for others.

DY Chandrachud interviewed by Stephen Sackur of BBC. He asked some really tough questions like 370 or Ayodhya.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन