Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ईडी का दावा- पत्रकार उपेंद्र राय की 26.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर दी गई

प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने जानकारी दी है कि पत्रकार उपेंद्र राय की कुल 26.65 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है. इसमें उपेंद्र के परिवार की लग्जरी कारें और कई फ्लैट भी शामिल हैं.

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की तरफ से बताया गया है कि अटैच की गई संपत्तियों में ऑडी और मर्सिडीज कारें हैं. इसके अलावा दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में आवासीय परिसर, कनॉट प्लेस के पास हेली रोड पर ऐसी ही एक अन्य संपत्ति, लखनऊ में पेंट हाउस और नोएडा के जलवायु विहार में एक फ्लैट शामिल है.

जानकारी मिली है कि इस प्रकरण के निपटारे तक उपेंद्र राय का परिवार अपने मकान में यथावत बना रहेगा. ईडी के मुताबिक 5.62 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड सहित बैंक में जमा राशि भी अटैच की गयी है. संपत्ति अटैच करने का अंतरिम आदेश ब्लैक मनी प्रिवेंशन एक्ट यानि पीएमएलए के तहत जारी किए गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन