Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रशांत भूषण को फटा हुआ जूता मारूंगा- गायक अभिजीत

सोशल मीडिया साइट पर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वकील प्रशांत भूषण पर हमला किया है। अभिजीत ने सोशल मीडिया साइट पर एक पत्रकार के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण को फटा हुआ जूता मारूंगा, मेरा जूता महंगा है। उसकी डेड बॉडी पर कैमरा रेडी रखना। इसी क्रम में लगातर दो और ट्वीट करते हुए अभिजीत ने कहा कि प्रशांत भूषण को जूता मारने के लिए भी क्या अप्‍वाइटमेंट लेना पड़ेगा। उन्हें जूता मारने के लिए पूरा देश कतार में है।

इसके बाद अगला ट्वीट करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण को मारो यार। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण बुधवार देर रात को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एचएल दत्तू के घर कई वरिष्ठ वकीलों के साथ पहुंच कर याकूब मेमन की फांसी पर स्टे लगवाने के लिए वहां पहुंचे थे। तीन सदस्यीय पीठ ने गुरुवार सुबह पांच बजे तक सुनवाई करने के बाद याकूब मेमन की फांसी की सजा बरकरार रखी और गुरुवार सुबह याकूब मेमन को फांसी हो गई। इससे पहले याकूब मेमन की फांसी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सुप्रीम कोर्ट रिजेक्ट कर चुक थे। सोशल मीडिया पर प्रशांत भूषण को देशद्रोही ठहराया जा रहा है। साथ ही कई लोग उन्हें अपशब्द भी कह रहे हैं।

इससे पहले आलोक नाथ भी विवादों के घेरे में आ चुके हैं। नरेंद्र मोदी पर कमेंट करने के कारण कविता कृष्‍णन को उन्होंने गाली दे दी थी। बाद में अपने इस व्यवहार के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। सोशल मीडिया पर किसी भी एक विषय पर पक्ष और विपक्ष के लोग आपस में भिड़ जाते हैं और मीडिया ट्रायल की तरह सोशल मीडिया ट्रायल शुरू कर देते हैं। इससे पहले भी अभिजीत अपने विवादित बयानों से चर्चा में रह चुके हैं। सलमान खान के हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दौरान ट्वीट किया था कि जो कुत्ते की तरह सड़कों पर सोएगा वो कुत्ते की ही मौत मरेगा। बाद में इस बयान पर अभिजीत को माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन