Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फिल्म और टीवी कामगारों ने महाराष्ट्र सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की

मुंबई में फिल्म और टीवी कामगारों की हड़ताल खत्म हो गई है। महाराष्ट्र के श्रममंत्री संभाजी निलंगेकर पाटिल के आश्वासन के बाद आज बुधवार को  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज की ओर से आयोजित 22 यूनियनों की हड़ताल समाप्त कर दी गयी। यूनियन पिछले 14 अगस्त की रात 12 बजे से हड़ताल पर थी। इस हड़ताल में शामिल कामगारों को श्रममंत्री संभाजी निलंगेकर पाटिल तथा भाजपा के मुम्बई अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार और पूर्व विधायक तथा नगर सेवक अतुल शहा ने भरोसा दिया कि हड़ताली कामगारों की मांग को लेकर सरकार गंभीर है और कामगारों के पक्ष में सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी और जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिठवा के मुताबिक श्रममंत्री के साथ बुधवार को फेडरेशन के पदाधिकारियों और फ़िल्म तथा टीवी शो निर्माताओं की एक बैठक भी  रखी जानी थी। यह बैठक महाराष्ट्र सरकार के श्रममंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर ने मंत्रालय की सातंवी मंजिल पर स्थित परिषद सभागृह क्रमांक पांच में बुलायी थी जिसमें भाजपा के मुंबई अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार, पूर्व विधायक तथा नगरसेवक अतुल शहा, प्रधान सचिव (कामगार), कामगार आयुक्त, फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाईज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि तथा प्रोड्युसर अशोसिएशन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोगों को भी मौजूद रहना था लेकिन मुम्बई में भारी बारिश के कारण और सरकार द्वारा अवकाश घोषित होने के बाद यह बैठक स्थगित कर दी गयी।

श्रम मंत्री ने फेडरेशन को आश्वस्त किया है कि फ़िल्म और टीवी कामगारों के पक्ष में सरकार एक ठोस कदम उठाएगी जो एक नजीर बनेगी। साथ ही राज्य के श्रम मंत्रालय ने फेडरेशन से निवेदन किया कि तब तक आप अपनी हड़ताल वापस ले लें। इसके बाद फेडरेशन ने हड़ताली कामगार यूनियनों के साथ एक बैठक किया और सबकी सहमति से सरकार पर भरोसा जताते हुए हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्रीज में काम करने वाले 2.50 लाख कर्मचारी हड़ताल पर थे।

मुंबई के पत्रकार शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : ९३२२४११३३५

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन