Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

मुज़फ़्फ़रपुर में पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला

अभिजीत कुमार

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं पुलिस लगाम लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. ज़िला में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है.

ज़िला के औराई थाना क्षेत्र के पत्रकार फिरोज अख्तर पर आज शाम अपराधियो ने गोली चला दिया.जिससे वो मौके पर ही गिर गए.वही बेहोश हो गए. मौके का फायदा उठा कर अपराधियों ने उनकी बाइक, पर्स और मोबाइल छीन लिया. उनके शोर करने पर आसपास के लोग उन्हें पीएचसी ले गए, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

मुज़फ़्फ़रपुर में पत्रकारों में इसका काफी आक्रोश है. पत्रकारों पर हमला बेहद गंभीर घटना है. पत्रकारों ने जिला के आला पुलिस अधिकारियों से हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से घायल पत्रकार फिरोज के समुचित इलाज का व्यवस्था करने की भी मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन