Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ठगी में बनारस के गांडीव अखबार का पूरा प्रबंधन गिरफ्तार

चौक के साड़ी कारोबारी ने दर्ज कराया था मुकदमा

Police officer seated at a desk with papers; several officers and civilians stand behind, faces blurred, in a police station setting with a trophy on the desk.

वाराणसी । एक मकान के सौदे में लगभग तीन करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में चौक पुलिस ने गांडीव समाचार पत्र के प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में मीरा अरोड़ा, उनकी बेटी एवं समाचार पत्र की स्वत्वाधिकारी रचना अरोड़ा तथा मुद्रक-प्रकाशक राजकुमार बाजपेयी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोनम अग्रवाल और कनिका मोहले की तलाश की जा रही है।

एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि चौक निवासी साड़ी कारोबारी आनंद कृष्ण अग्रवाल की तहरीर पर 10 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार नील कॉटेज कॉलोनी स्थित ‘बरकत भवन’ का सौदा 3.20 करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि खरीदार ने 1.50 करोड़ रुपये चेक एवं आरटीजीएस के माध्यम से तथा शेष लगभग डेढ़ करोड़ रुपये नकद दिए।

आरोप है कि आरोपियों ने मकान को बैंक से बंधक मुक्त कराकर शीघ्र बैनामा कराने का आश्वासन दिया था। बाद में नगर निगम के अभिलेखों से पता चला कि संबंधित भवन रक्षा मंत्रालय की संपत्ति है, जिसका निजी तौर पर क्रय-विक्रय संभव नहीं है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह तथ्य छिपाकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रुपये लिए गए। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन