Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘हिन्दुस्तान’ के इस पत्रकार ने पहले ही प्रयास में IIS में 32वां रैंक हासिल किया

हिन्दुस्तान अखबार के रांची संस्करण में कार्यरत गौरव कुमार ‘पुष्कर’ ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सूचना सेवा में सफलता हासिल की है। आईआईएस (भारतीय सूचना सेवा) ग्रुप में उन्होंने देश भर में 32वां रैंक हासिल किया है। गढ़वा जिला अंतर्गत रमना प्रखंड के सिलिदाग ग्राम निवासी पेशे से किसान स्व. कृष्णकांत सिंह के पुत्र गौरव कुमार ‘पुष्कर’ ने काफी संघर्ष के बाद इस उपलब्धि को प्राप्त किया है।

2002 में मैट्रिक की शिक्षा उच्च विद्यालय चंदवा से प्राप्त करने के बाद 2004 में गढ़वा स्थित गोविंद इंटर कॉलेज से इंटर तथा श्री सद्गुरू जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय से 2007 में स्नातक पास किया। उसके बाद रांची विश्वविद्यालय रांची से 2008 में उन्होंने बीजेएमसी किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया। 2010 में हिन्दुस्तान रांची से जुड़े। सीनियर सब एडीटर के रूप में कार्यरत गौरव यहां देश-विदेश पेज की जिम्मेवारी संभालने के साथ-साथ डिजीटल का भी काम देखते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन