Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘सुदर्शन’ वाले गौरव मिश्रा ‘न्यूज इंडिया’ पहुंचे

गौरव मिश्रा मूलतः योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं और पिछले लगभग 11 सालों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। गौरव की गिनती मीडिया जगत के तेज तर्रार रिपोर्टरों में की जाती है। वो सुदर्शन न्यूज के साथ लंबी पारी खेलने के बाद अब न्यूज इंडिया पहुंचे हैं।

गौरव ने सुदर्शन चैनल में मेवात के नुहूं में ‘हिन्दू विहीन गांव’ को लेकर शानदार रिपोर्ट दिखाई थी। गौरव की ये स्टोरी इतनी पॉपुलर हुई कि गृहमंत्रालय को इसे संज्ञान में लेना पड़ा। गौरव की इस स्टोरी के बाद गृहमंत्रालय ने विश्व हिन्दू परिषद के साथ मिलकर मामले की जांच के लिए एक रिटार्यड जज की कमेटी का गठन किया था।

गौरव द्वारा नूंह की इस स्टोरी करने के बाद मीडिया जगत में खलबली मच गई, और ताबड़तोड़ देश के कई नेशनल चैनल देखते ही देखते नूंह पहुंच गए इसके बाद देश के लगभग सभी चैनलों पर प्राइम टाइम डिबेट में सिर्फ नूंह चल रहा था। इसके अलावा गौरव ने धर्मांतरण, पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी और महामंडलेश्वर नरसिम्हानंद का शानदार इंटरव्यू किया इस इंटरव्यू को लांच हो रहे न्यूज इंडिया जैसे चैनल के यूट्यूब ने भी लाखों दर्शकों ने देखा और पसंद किया।

गौरव ने अपना करियर गोरखपुर के सिटी टीवी चैनल से बतौर स्ट्रिंगर शुरू किया था। साल 2011-12 में वो मुख्यधारा की पत्रकारिता के लिए राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय जनता पार्टी बीट के लिए कई बड़ी खबरें ब्रेक की। गौरव अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सुदर्शन चैनल से नाता तोड़ने के बाद वो न्यूज़ इंडिया पहुंचे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शिव कुमार भारद्वाज

    November 13, 2021 at 2:02 pm

    गौरव मिश्रा की मैने कई खबरें देखी है जो समाज को एक आइना और झकझोर देती हैं। आपकी काम के प्रति समर्पण और पत्रकारिता का जूनून आपको जरूर एक दिन शिखर पर पहुचायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन