Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार हत्या और हमले के खिलाफ गया से गाजीपुर तक के मीडियाकर्मी आक्रोशित, प्रदर्शन कर जताया विरोध

शेखपुरा । बिहार के गया जिले के पत्रकार मिथलेश पाण्डेय एवं सीतामढ़ी के पत्रकार की हत्या के विरोध में शेखपुरा जिला के श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारो ने विरोध मार्च निकाला। हाथ में काली पट्टी लगा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग की। विरोध मार्च में संघ के महासचिव राष्ट्रीय सहारा पत्रकार नवीन सिंह, दीपक कुमार, कौशल किशोर, सतेंद्र शर्मा, हिंदुस्तान दैनिक से अरुण साथी, संजय मेहता, दैनिक जागरण से अरविंद कुमार, प्रसार भारती से निरंजन कुमार, सहारा चैनल से निवास कुमार, आर्यन न्यूज़ से शैलेन्द्र पाण्डेय, जी पुरवैया से चन्दन कुमार, etv से अजित कुमार, रोहित कुमार, प्रभात खबर से रंजीत कुमार, कौमी तंजीम से शाम्बिल हैदर सहित अन्य शामिल हुए।

उधर, मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना इलाके में स्थित आश्रम में समाचार कवर करने पहुंचे पत्रकार पर पगला बाबा द्वारा किए गए हमले की गाजीपुर के पत्रकारों ने तीखी निंदा की है. नगर के धुन्धी कटरा में आयोजित उपजा की बैठक में पागल बाबा की गिरफ्तारी की मांग की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बात करने पर असभ्य की तरह व्यवहार करने व लाठी मारने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. इतना ही नहीं, पालतु कुत्तो से बोटी-बोटी नोचवाने की धमकी देने वाले बाबा को मानव एवं मानवता के लिये खतरा बताया गया.

बैठक में राजेश मिश्र,  नितिन अवस्थी, राकेश सतसंगी, नीरज सिंह, राजन गुप्ता, अनुज पांडेय, राजकुमार उपाध्याय, विश्वजीत दुबे, प्रभाकर मिश्र, रामकृष्ण गुप्ता, सच्चिदानंद सिंह, मनोज सोनी, रविशंकर शास्त्री, समर शर्मा आदि उपस्थित रहे. लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ पर हुये हमले की घोर निन्दा कर दोषी बाबा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गयी. इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अगर पत्रकारों के साथ न्याय नहीं किया गया तो सड़क पर प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे. इस बीच पता चला है कि लालू यादव के तांत्रिक गुरु पगला बाबा के खिलाफ विन्ध्याचल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. ज्ञात हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मुसीबत में अक्सर यहां आकर पगला बाबा का आशीर्वाद लेते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन