Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार वरुण उपाध्याय के पिताजी का निधन

वाराणसी।दैनिक भास्कर वाराणसी के पूर्व संपादक एवं न्यूज़ 1 इंडिया के जोनल एडिटर डॉ वरुण उपाध्याय के पिता गोपालनाथ उपाध्याय (57) का बीते 27 अप्रैल 21 को कोरोना से संक्रमित होने की वजह से मृत्यु हो गई।

मृतक उपाध्याय वाराणसी के सिंचाई विभाग में कार्यरत थे और वे वाराणसी सिंचाई संघ के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने तमाम अपने हक और हुकूफ़ की लड़ाई में विजय भी हासिल की थी।

स्व. गोपाल उपाध्याय गरीब,शोषित और उपेक्षित कर्मचारियों एवं समुदाय के हक के लिए लड़ते रहे। उनका जीवन सादगी से भरा था। उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। संघ के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों का कहना है कि उनके आदर्शों को अपना कर ही समाज का विकास संभव है।

संघ के कर्मचारियों का कहना है कि स्व. गोपाल उपाध्याय का सबसे अहम योगदान यह रहा कि वे संघ के शोषित कर्मचारियों की आवाज बने। उन्हें शोषण और अन्याय के खिलाफ जंग लड़ने का जज्बा दिया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया। वे गांधी, लोहिया के बताए हुए रास्ते पर चलना और विभाग में शोषण विहीन समाज की स्थापना ही उस महामानव के प्रति आज की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन