Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

GTC नेटवर्क ने GTC पंजाबी, GTC न्यूज़ और Punjabi Shorts चैनल लॉन्च किया

नई दिल्ली: पंजाबी ब्रॉडकास्टर GTC नेटवर्क ने अपने तीन प्रमुख चैनलों — GTC पंजाबी, GTC न्यूज़ और Punjabi Shorts — के दुनिया भर में लॉन्च का दावा किया है। नेटवर्क ने इसे एक “AI-फर्स्ट” पहल बताया है, जो खबरों और मनोरंजन दोनों को एक साथ, मल्टी-प्लेटफॉर्म पर पेश करेगी।

GTC नेटवर्क के प्रमुख रविंद्र नारायण ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि नेटवर्क के AI-फर्स्ट अप्रोच की वजह से इन तीनों चैनलों को एक साथ वैश्विक स्तर पर लॉन्च करना संभव हो सका। पोस्ट में कहा गया कि दर्शक इन चैनलों को टीवी, मोबाइल, सेट-टॉप बॉक्स और लैपटॉप सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं, जो नेटवर्क की मल्टी-स्क्रीन और डिजिटल विस्तार रणनीति को दर्शाता है।

नेटवर्क ने अपने कंटेंट को एक वाइड-फॉर्मेट पंजाबी कंटेंट पैकेज के रूप में पेश किया है। पोस्ट के अनुसार, “खबरों से लेकर संगीत तक, फिल्मों से लेकर बहसों तक, AI फिक्शन सीरीज़ से लेकर रियलिटी शोज़ तक — GTC नेटवर्क में सब कुछ है।”

गौरतलब है कि रविंद्र नारायण इससे पहले PTC नेटवर्क में प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन