Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

बाड़मेर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगातार दो दिन मीडियावालों को पिटवाया, थार प्रेस क्लब ने दिया धरना

बाड़मेर : नगर निकाय चुनावों की कवरेज में लगे मीडियाकर्मियों पर बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार हमले हो रहे है. शनिवार और रविवार को मीडिया पर हमले सत्ता के नशे में चूर भाजपा जिलाध्यक्ष के इशारे पर हुए. शनिवार को मतदान के दौरान वार्ड संख्या 33 में कवरेज करने गए एक समाचार पत्र के पत्रकार पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने हमला किया और निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मीडिया पास को फाड़ दिया. अखबार के संवाददाता को जान से मारने की धमकी दी.

रविवार को बीजेपी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की कवरेज करने गयी मीडिया टीम पर एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष जालम सिंह रावलोत के इशारे पर हमला किया और मीडियाकर्मियों के जबरदस्ती कैमरे बन्द करवा दिए. मीडियकर्मियो से मारपीट की इन दोनों घटनाओं से बाड़मेर मीडिया के साथी भडक़ गये और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोमवार को थार प्रेस क्लब के बैनर तले कलेक्ट्रेट के आगे सांकेतिक धरना दिया धरने पर बैठे गए.

धरने पर बैठे पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकार भूरचन्द जैन, धर्म सिंह भाटी, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, चंदन सिंह भाटी, पवन जोशी, मुकेश मथरानी सहित कई पत्रकारों ने संबोधित किया. दोनों घटनाओं के विरोध में थार प्रेस क्लब से जुड़े बाड़मेर के पत्रकारों ने जिलाधीश बाड़मेर को ज्ञापन सौंप कर बीजेपी जिलाध्यक्ष जालम सिंह रावलोत और बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की. मीडियाकर्मियों पर हुए लगातार हमलों के विरोध में बाड़मेर के सभी पत्रकारों ने एक सुर में सार्वजनिक रूप से जालम सिंह रावलोत के बहिष्कार का निर्णय लिया है. थार प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मसिंह भाटी ने बताया कि बाड़मेर में चुनावों के दौरान लगातार मीडियाकर्मियों पर हमले हुए हैं. बाड़मेर के सभी मीडियाकर्मी जालम सिंह रावलोत के हर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. रावलोत के किसी भी कार्यक्रम की कवरेज मीडियाकर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन