Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनतंत्र टीवी से संपादक (अपराध) अली शरर का इस्तीफा!

Portrait of a man wearing glasses and a blue traditional outfit in a TV studio with cameras and lights in the background.

हिंदी न्यूज चैनल जनतंत्र टीवी के एडिटर (क्राइम) अली शरर ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जनतंत्र टीवी में अपनी पारी को विराम दे दिया है और जल्द ही किसी बड़े मीडिया संस्थान में नई जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, अली शरर ने हाल ही में जनतंत्र टीवी प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने अपनी अगली पारी को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी संस्थान के नाम का खुलासा नहीं किया है। मीडिया जगत में चर्चा है कि उन्हें जल्द ही एक महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारी मिल सकती है।

बताते चलें कि अली शरर जनतंत्र टीवी से पहले न्यूज18, न्यूज इंडिया और ईटीवी जैसे संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

अली शरर टीवी पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम हैं और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय समाचार चैनलों में काम करते हुए कई चर्चित और संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग की है। जनतंत्र टीवी में बतौर एडिटर (क्राइम) उन्होंने क्राइम कवरेज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में अली शरर ने कहा कि एक नेशनल और एक रीजनल चैनल से उनकी बातचीत जारी है। जहां अच्छा रिस्पांस मिलेगा वह जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन