Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार हर्षुल मेहरा को मिला पं. झाबरमल्ल शर्मा अवॉर्ड

जयपुर: पत्रिका समूह के वार्षिक पत्रकारिता पुरस्कार का आयोजन (4 जनवरी, रविवार) हुआ। इस दौरान कई श्रेणियों में पुरस्कार बांटे गए। इसके तहत पत्रिका समूह के डिजिटल सेक्शन में काम कर रहे सीनियर कंटेंट राइटर हर्षुल मेहरा को भी अवॉर्ड से नवाजा गया।

डिजिटल मीडिया में श्रेष्ठ ”पठनीयता वर्ग” में पं. झाबरमल्ल शर्मा स्मृति व्याख्यानमाला एवं सृजनात्मक पुरस्कार समारोह के तहत ”प्रथम पुरस्कार” से हर्षुल मेहरा को नवाजा गया। 

इस दौरान हर्षुल मेहरा ने कहा, ”अवॉर्ड मिलने से प्रोत्साहन मिलता है। मुझे ये अवॉर्ड पत्रिका समूह में ज्वाइनिंग के 6 महीने के बाद ही मिल गया। जिससे मेरी खुशी दोगुनी हो गई है।” इस दौरान उन्होंने पत्रिका समूह के डिजिटल संपादकों समेत टीम के सदस्यों का आभार जताया। 

हर्षुल पत्रिका से पहले जी न्यूज, एबीपी जैसे देश के अन्य प्रतिष्ठत मीडिया समूह में काम कर चुके हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन