Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विदेशियों के लिए शॉक होता है भारतीयों का मुंडी हिलाना!

नितिन त्रिपाठी-

विदेशी पर्यटक जब भारत आते हैं तो उन्हें भारत की एक चीज सबसे अलग लगती है जिसके बारे में प्रायः उन्हें कुछ नहीं पता होता. भारतीय भोजन, मसाले, करी. हर प्रदेश की अपनी भाषा. हर जगह का अपना अलग सिस्टम – यह सब शेष दुनिया से अलग है, पर जो पर्यटक आते हैं उन्हें यह सब पहले से पता होता है.

उनके लिए शॉक होता है भारतीयों का मुंडी हिलाना. दायें बायें, ऊपर नीचे, टेढ़े, गोल गोल : हर दिशा में हर तरह से मुंडी घूमती है – हर भारतीय अपनी बात कहने के लिए मुंडी हिलाता है और दूसरा समझ भी जाता है. मुंडी हिलने से ही समझ आ जाता है हाँ, ना, पता नहीं, ओके, ठीक है, देख लो, भाग जाओ. भाषा के जितने मुख्य शब्द होते हैं सबका एक स्पेसिफ़िक मुंडी हिलाना है और दूसरा समझ भी जाता है.

ख़ास बात यह कि यह मुंडी हिलाना कोई सिखाता नहीं, अपने आप आ जाती है. हिन्दी, तमिल, तेलगू सिखाना पड़ता है, मुंडी हिलाना हर भारतीय माँ के पेट से सीख कर आता है. यदि किसी भारतीय से बोलिये कि मैं रिकॉर्ड कर रहा हूँ अब मुंडी हिला कर समझाओ क्या कहना चाहते हो तो वह शर्तियाँ ग़लत मुंडी हिला जाता है.

भारतीयों का यह मुंडी हिलाने की प्रतिभा पूरे विश्व में अद्वितीय है और अंग्रेज इसे इण्डियन head wobble कहते हैं.

तो अगली बार जब मुंडी हिलाइयेगा तो याद रखियेगा ऐसा करने वाले आप मनुष्यों की यूनिक प्रजाति हैं, incredible indian हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन