Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुप्रीम कोर्ट में मजीठिया वेज बोर्ड पर आज दो चरणों में हुई धुआंधार बहस, अगली सुनवाई तीन मई को

देश भर के प्रिंट मीडिया के कर्मियों के वेतन-एरियर से संबंधित मजीठिया वेज बोर्ड के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में दो चरणों में जमकर बहस हुई. कोर्ट में अखबार मालिकों के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अखबार मालिकों की तरफ से पहले दैनिक जागरण के एडवोकेट अनिल दीवान के निधन पर समय लेने का प्रयास किया गया मगर विद्वान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अखबार मालिकों को कोई भी रियायत देने से मना कर दिया।

उसके बाद सुनवाई में चर्चित एडवोकेट प्रशान्त भूषण ने शानदार तरीके से मीडियाकर्मियों का पक्ष रखा। इस दौरान सीनियर एडवोकेट कोलिन गोंजाल्विस तथा परमानंद पांडे ने भी मीडियाकर्मियों का दर्द अदालत के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। उसके बाद दोपहर तीन बजे का समय अखबार मालिकों के वकीलों को दिया गया। उन्होंने अपना तर्क अदालत के समक्ष रखा।

अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन मई को निर्धारित की गयी है। आज हुयी सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष पूरी तरह मीडियाकर्मियों से भरा हुआ था और देश भर के मीडियाकर्मी इस दौरान सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित थे।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
मुंबई
संपर्क : 9322411335

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन