नई दिल्ली। हिंदुस्तान अख़बार में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। एक्सटेंशन पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकारों को कार्यमुक्त करने और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे संपादकों के तबादले का निर्णय लिया गया है।
एक्सटेंशन पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार होंगे कार्यमुक्त
प्रबंधन ने एक्सटेंशन पर कार्यरत कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया है। इनमें दिल्ली से जयंती रंगनाथन, पटना से बिनोद बंधु, मेरठ से सूर्यकांत द्विवेदी, देहरादून से गिरीश गुरनानी और वाराणसी से रजनीश त्रिपाठी शामिल हैं। ये सभी पहले 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद रिटायर हो चुके थे, लेकिन अनुभव को देखते हुए इन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। अब इनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
पाँच साल से एक ही स्थान पर कार्यरत संपादकों के तबादले
हिंदुस्तान अख़बार में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत संपादकों के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिन संपादकों का तबादला होने की बात सामने आ रही है, उनमें मुरादाबाद से भूपेश कुमार उपाध्याय, लखनऊ से सुनील द्विवेदी, कानपुर से आशीष त्रिपाठी, आगरा से मनोज पमार, बरेली से अभिमन्यु कुमार सिंह, आलोक कुमार मिश्र मुजफ्फरपुर, प्रभाकर कुमार धनबाद शामिल हैं। रांची से राज्य संपादक विवेक कुमार को भी पटना लाया जा सकता है।
प्रबंधन का मानना है कि यह बदलाव संस्थान की कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाने और नए दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-


