Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

आत्महत्या की धमकी के बाद फर्जी आईएएस ट्रेनी रूबी चौधरी देहरादून के होटल से गिरफ्तार

देहरादून : फर्जी तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के तौर पर रहने वाली महिला रूबी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रूबी देहरादून के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में महीनों से रुकी थी।

देहरादून : फर्जी तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के तौर पर रहने वाली महिला रूबी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रूबी देहरादून के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में महीनों से रुकी थी।

फर्जी आईएएस ट्रेनी रूबी चौधरी ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया।  गिरफ्तारी के बाद रूबी चौधरी ने आत्महत्या की धमकी दी है। रूबी चौधरी के ट्रेनी सेंटर में रहने की जानकारी अधिकारियों ने दी थी जिसके बाद रूबी चौधरी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि ‘वह एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी नहीं थी, इस बात का पता उप निदेशक को था।’

चौधरी ने अकादमी के उपनिदेशक सौरभ जैन (38) पर भी आरोप लगाया है कि लाइब्रेरियन की नौकरी देने के लिए उन्होंने उससे 20 लाख रुपये लिए। जैन केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मसूरी के लालबहादुर शास्त्री IAS एकेडमी में 6 महीने तक फर्जी आईएएस बन कर रह रही रूबी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि देहरादून पुलिस ने रूबी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे हवालात में रखने की जगह होटल में रखा।

इससे पहले, प्रशासनिक अकादमी ने रूबी चौधरी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें अकादमी और उसके उप निदेशक सौरभ जैन के खिलाफ घूस लेकर नौकरी दिलाने के वादे की बात कही गई थी। शुरुआती जांच पूरी होने के बाद, महिला को अकादमी छोड़ने के लिए कहा गया और उसके पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि दस्तावेजी रिकार्ड सुरक्षा स्टाफ द्वारा जब्त कर लिए गए. सुरक्षा गार्ड देव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन