Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

IND24 न्यूज़ चैनल पर कानपुर और बांदा के रिपोर्टरों का आरोप पढ़ें!

IND24 न्यूज़ चैनल पर अपने ही संवाददाताओं के साथ कथित शोषण और विज्ञापन के दबाव में कार्रवाई करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि संस्थान ने विज्ञापन न देने का बहाना बनाकर अपने दो अधिकृत संवाददाताओं को ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया, जिससे उनकी पत्रकारिता पूरी तरह बाधित हो गई।

हटाए गए संवाददाता हैं—

  • आदिब हसन, कानपुर
  • रिज़वान खान, बांदा

दोनों संवाददाताओं ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने 12 सितंबर 2025 को IND24 न्यूज़ जॉइन किया था और उन्हें आधिकारिक जॉइनिंग लेटर भी दिया गया था।

बांदा से संवाददाता रिज़वान खान का आरोप है कि उन्होंने दिवाली से पहले ₹10,000 का विज्ञापन और जनवरी 2026 में फिर ₹10,000 का विज्ञापन चैनल को दिया, इसके बावजूद उनकी खबरों को प्राथमिकता नहीं दी गई।

रिज़वान के अनुसार, चैनल प्रबंधन की ओर से यह कहकर दबाव बनाया गया कि “आप खबरें भेजते ही नहीं हैं”, जबकि वे नियमित रूप से स्थानीय खबरें भेजते रहे। आरोप है कि एक व्हाट्सएप कॉल आने के तुरंत बाद उन्हें ऑफिसियल ग्रुप से रिमूव कर दिया गया, बिना किसी लिखित सूचना या कारण बताए।

संवाददाताओं का कहना है कि यह मामला केवल ग्रुप से हटाने का नहीं, बल्कि विज्ञापन के नाम पर दबाव, मानसिक उत्पीड़न और पत्रकारों को इस्तेमाल कर बाहर का रास्ता दिखाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

पत्रकार संगठनों का कहना है कि यदि ये आरोप सही हैं, तो यह ग्राउंड रिपोर्टर्स के शोषण और पे-टू-वर्क मॉडल का एक और उदाहरण है, जो पत्रकारिता की मूल भावना के खिलाफ है।

वसूली प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें भी पढ़ें…

IND 24 न्यूज चैनल की अवैध उगाही का सबसे बड़ा सबूत देखें!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन