Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया डेली लाइव के मैनेजिंग एडिटर को लेकर बड़ी खबर! एक नई नियुक्ति भी है, पढ़ें

तमाम उतार चढ़ावों से दो चार हो रहे न्यूज चैनल इंडिया डेली लाइव से दो खबरें निकलकर सामने आई हैं. ये खबरें चैनल के मैनेजिंग एडिटर अरविंद चतुर्वेदी और वरिष्ठ पत्रकार स्नेहकमल सेठ के बारे में हैं.

पहले स्नेहकमल की बात करते हैं. खबर है कि स्नेहकमल ने इंडिया डेली ज्वाइन किया है. यहां उन्हें बतौर सीनियर रिपोर्टर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मूलरूप से जौनपुर, यूपी के रहने वाले स्नेहकमल करीब तीन दशक से मीडिया में सक्रिय हैं. इससे पहले तरुणमित्र, अमर उजाला, दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज, टीवी 100, भारत अपडेट, प्राइम न्यूज और एशियन न्यूज़ चैनल में सिनियर रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ की भूमिका निभा चुके हैं.


दूसरी खबर मैनेजिंग एडिटर अरविंद चतुर्वेदी को लेकर है. इनपुट है कि अरविंद चतुर्वेदी की एक महीना पहले सेवा समाप्त कर दी गई है. साथ ही उनकी हर जगह से फोटो हटाकर राहुल महाजन को स्थान दिया गया है.

हालांकि, अरविंद चतुर्वेदी ने भड़ास से हुई बातचीत में इस तरह की खबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि वह एक महीने की लीव पर चल रहे थे. उनकी मदर-इन-लॉ की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने छुट्टी ली थी.

चैनल छोड़ने की बात या हटाए जाने संबंधी बातें महज अफवाह हैं.

कुल मिलाकर मामला गफलत में लग रहा है, जो भी स्थिति होगी, देर-सबेर साफ हो ही जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन