Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया सुपरफास्ट नामक चैनल पर लगा ताला, कर्ताधर्ता ने कर्मचारियों की सैलरी मार दी!

त्रकारिता और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इंडिया सुपरफास्ट के कर्ताधर्ता मधुरशील ने एक बार फिर पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए… लाइव 7 के बाद इंडिया सुपरफास्ट की दुकान में ताला लग चुका है… कर्मचारियों की सैलरी बकाया है.

अपनी जुबान से डींगे हांकने वाले मधुरशील अब उसी जुबान से बात करने लायक नहीं बचे हैं. कर्मचारियों का बकाया ना देना पड़े इसलिए फोन नहीं उठाए जा रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है… जब उन्होंने अपार मेहनत करके ये कारनामा किया है. इससे पहले भी उनके नाम कुछ चैनल को डुबाने का कीर्तिमान है.

मीडिया की हालत किसी से छुपी नहीं है…सही मायनों में ऐसे लोगों के हाथों में चल रहे चैनल पत्रकारिता के नाम पर खोली गयी दुकानें मात्र है… जिसमें चापलूसी और हाँ हुजूरी करने वालों को दफ्तर में चाय पर चर्चा करने से फुर्सत नहीं रहती. और यही लोग प्रबंधन का हिस्सा होते हैं…

नतीज़ा होता है… कि कर्मचारियों को अपना हक भी भीख की तरह मांगना पडता है… एक तो कम सैलरी ऊपर से वेतन का ना मिलना कितना कष्ट दायक होता है उन लोगों के लिए जो किराये के मकान में गुजर बसर करते हैं…

इसको मधुरशील जैसे लोग नहीं समझ सकते… चैनल छोड़ चुके कर्मियों को सैलरी देने के नाम पर पिछले 6,7 महीनों से टरकाया जा रहा है… लेकिन सैलरी का कोई अता पता नहीं है… जनवरी तक सब कुछ ठीक करने की बात केवल बात ही रह गयी…

इस प्रकरण पर भड़ास की तरफ से मधुरशील का पक्ष जानने के लिए फोन भी किया गया लेकिन एक दिन इंतजार के बाद भी उस तरफ से कोई उत्तर नहीं आया..

एक पीड़ित पत्रकार द्वारा भड़ास4मीडिया को भेजे गए मेल पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन