Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी ने यूपी के ग्रामीण अंचलों में रखे गए अपने इनफारमरों को हटाने का आदेश दिया

लखनऊ में ईटीवी से यूपी के हेड बृजेश मिश्र के इस्तीफा देने और नया चैनेल लांच के बाद अब ईटीवी से ग्रामीण अंचलों में विधानसभा स्तर पर रखे गए इनफारमरों को हटाने की तैयारी की जा रही है। पता चला है कि ईटीवी प्रबंधन ने 30 दिसम्बर से अपने सभी इनफारर्मरों को हटाने का आदेश दे दिया है। इसके लिए जिले में ईटीवी के प्रतिनिधियों ने अपने इनफारमरों को सूचना भी दे दिया है।

लगता है कि बृजेश मिश्र के जाने के बाद ईटीवी का मार्केट वैल्यू कम हो गया है और उसकी टीआरपी भी कम हुई है। दूसरे चैनल तो ग्रामीण अंचल में अपने संवाददाता रख रहे हैं। लेकिन ईटीवी ने पिछले पांच साल से रखे अपने विधानसभा स्तरीय संवाद सूत्रों को हटाने का फरमान क्यों जारी किया है, इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कहीं प्रबंधकों ने मालिकानों को घाटा पूरा करने के लिए यह रास्ता तो नहीं सुझा दिया है!

वैसे ईटीवी इनफारमरों के जरिए प्रदेश का नंबर वन चैनेल बना रहा है। इसके बाद देखना होगा कि ईटीवी का नंबर कौन सा होगा। पिछली मीटिंग में सबको ज्यादा सुविधाएं देने का वादा किया गया था। चर्चा है कि कई जिलों के रिपोर्टरों ने इनफारमरों की शिकायत की है कि वे सीधे कंट्रोल रूम को खबर भेजते हैं, जिसके लिए आदेश भी था। लेकिन नए यूपी हेड और ईटीवी प्रबंधन के बीच क्या खिचड़ी पकी है, यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन बृजेश मिश्र के जाने का कहीं न कहीं असर तो जरूर दिख रहा है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन