Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

इन्हें भी मीडिया में नौकरी चाहिए, एजुकेशन की स्पेलिंग नहीं लिख पाए, देखें बायोडाटा

मीडिया में कोई बैरियर, कोई चेकप्वाइंट न होने के कारण हर कोई यहां आना और छा जाना चाहता है, भले ही कुछ लिखना पढ़ना न आए. भड़ास को मेल से एक ऐसे ही सज्जन ने अपना बायोडाटा भेजा है. ध्यान से देखिए, एजुकेशन की स्पेलिंग गलत है. उन्होंने एजुकेशन की गलत स्पेलिंग के आगे बारहवीं लिखा है. मतलब वे केवल बारह तक पढ़े हैं और वे मीडिया में नौकरी करते रहे हैं.

उनका एक्सपीरियेंस कालम ध्यान से पढ़िए. न जाने किन किन चैनलों में वे काम कर चुके हैं. इन महोदय का नाम पहचान छिपा दिया गया है. हम लोगों की मंशा किसी को बेइज्जत करना नहीं बल्कि ये बताना है कि जब बारहवीं पढ़कर ही लोग मीडिया में आ जाते हैं और उन्हें लिखने पढ़ने की कोई बुनियादी समझ नहीं है तो वे आखिर यहां क्या कर पाएंगे…

संभव है ये तगड़ा धंधा देते हों, विज्ञापन देते हों, इसलिए इनकी मीडिया में पारी चल रही है. आजकल ऐसे ही पत्रकारों की डिमांड है जिसे पैसे निकालना आता हो, लिखा पढ़ा चाहे जितना भी हो, चलेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. NARAYAN KUMAR

    November 14, 2023 at 8:06 pm

    Must be jungaail juggler

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन