Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जबलपुर में दैनिक भास्कर के प्रयोग से नाराज अखबार वितरक हड़ताल पर गए

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में समाचार पत्र वितरकों ने आठ मई से दैनिक भास्कर के साथ पात्रिका, नई दुनिया व अन्य अख़बार बांटना बंद कर दिया है. यह क्रम आज भी जारी रहा. इससे पाठकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. छपे हुए अखबारों की ढेर सारी प्रतियां रद्दी हो जा रही है.

अखबार वितरकों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल किया है. बताया जाता है कि भास्कर प्रबंधन पिछले दस दिन से दो कीमत के दैनिक भास्कर अखबार छपवा रहा है. एक का दाम तीन रुपये और दूसरे का दाम पांच रुपये.

इनमें से एक अखबार भास्कर प्रबंधन अपने एजेंट के जरिए बंटवा रहा था. इससे अखबार वितरकों को 25% कमीशन का नुकसान हो रहा था. इस कारण हाकरों ने हड़ताल कर कमीशन बढ़ाने की माँग रखी जो भास्कर को मंजूर नहीं है. आज सुबह अखबार सेन्टर पर समाचार पत्रों के प्रबंधन के साथ पुलिस बल भी पहुँचा मगर बात नहीं बनी. देखना है कि यह गतिरोध कब दूर होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन