Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जगन्नाथ शर्मा ने न्यूज24 को कहा अलविदा, अब इस न्यूज चैनल से जुड़े

नई दिल्ली : पत्रकार जगन्नाथ शर्मा ने न्यूज 24 (News 24) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया टीवी (India TV) के साथ शुरु की है। न्यूज 24 छोड़ने और इंडिया टीवी ज्वाइन करने की जानकारी उन्होंने फेसबुक पर दी है।

न्यूज 24 के साथ जगन्नाथ शर्मा दिसंबर 2018 से जुड़े थे। न्यूज 24 से पहले वे न्यूज नेशन के रीजनल चैनल न्यूज स्टेट (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) में थे। न्यूज स्टेट में उनकी पारी काफी छोटी रही, वे यहां महज 5 महीने रहे। यहां वे समाचार प्लस छोड़कर पहुंचे थे।

इससे पहले जगन्नाथ शर्मा ईनाडु इंडिया हिन्दी वेब पोर्टल (RFC हैदराबाद) और लाइव इंडिया न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं। 2012 में लाइव इंडिया ज्वाइन करने वाले जगन्नाथ ने सितंबर, 2015 में इस संस्थान को छोड़ा था। इसके बाद वे ईनाडु इंडिया हिन्दी वेब पोर्टल (हैदराबाद) के साथ जुड़ गए, जहां उन्होंने सितंबर, 2016 तक काम किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन