Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कैंसर से जूझ रहे दैनिक जागरण बनारस के पत्रकार को आर्थिक मदद की जरूरत

दैनिक जागरण अखबार के उप सम्पादक शशि भूषण तिवारी का जीवन खतरे में… दो जून की रोटी व कैन्सर की दवाई को मोहताज हुआ पत्रकार… उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी स्थित पटिया बजरडीहा निवासी पत्रकार शशि भुषण तिवारी ने सम्पूर्ण जीवन दैनिक जागरण के लिए वाराणसी, इलाहबाद सहित कई जिलों में काम करते हुए व्यतीत कर दिया. दैनिक जागरण ने पत्रकार शशि भूषण तिवारी को काफी प्रताड़ित भी किया गया लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी. गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हुये भी पारिवारिक जिम्मेदारियों और दवा आदि के लिए संस्थान में नौकरी करते रहे.

शशि भुषण तिवारी ने दो वर्ष पुर्व मजीठिया वेज बोर्ड के तहत बकाये वेतन की मांग कर दी तो दैनिक जागरण ने इन्हें प्रताड़ित करते हुये संस्थान से बाहर कर दिया. आर्थिक तंगी के बीच यह वरिष्ठ कलमकार कैन्सर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहा है.

चिकित्सकीय परीक्षणों और दीर्घकालिक इलाज के दौरान शशि भुषण तिवारी ने अपने अंश की सम्पुर्ण पैतृक सम्पत्ति व अपनी पत्नी माया तिवारी का आभूषण मंगल सूत्र आदि बेच दिया. कैन्सर की बीमारी से निजात पाने व प्राण की रक्षा के लिए सर्वस्व धन दौलत लुटाने के बाद भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं.

ऐसे में हम सभी को शशि भुषण तिवारी जी के जीवन रक्षार्थ अपने अपने हिस्से का आर्थिक अंशदान करना चाहिए. ज्यादा जानकारी खुद शशि भुषण तिवारी के फोन नंबर 9651944047 पर सम्पर्क कर ले सकते हैं. उन्हें आर्थिक मदद उनके यूनियन बैंक के खाता नंबर 356102010970809 में आईएफएससी कोड ubino 535613 के जरिए भेज सकते हैं.

मजीठिया क्रांतिकारी जयराम पान्डेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन