Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जिन्दगी की पिच से आउट हो गया रणजी क्रिकेटर रहा वरिष्ठ मीडियाकर्मी अमन गेरा

मीडिया पार्टनर का कॉन्सेप्ट शुरू कर अमन ने अखबारी ब्रान्डिंग को दी थी नयी दिशा… रणजी क्रिकेटर अमन गेरा नहीं रहे। 49 वर्षीय अमन को मौत ने उम्र के पांचवे दशक के ओवर में जिन्दगी के मैदान से आउट कर दिया। इस आलराउंडर क्रिकेटर ने अखबारी पारी भी बेहतरीन खेली। वे दैनिक जागरण में वाइस प्रेसीडेंट थे। वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और अपोलो में भर्ती थे।

90 के दशक में ही अमन रणजी के अच्छे खिलाड़ी साबित हुए, और इसी दशक में उन्होंने अखबारी प्रोफेशन की भी यादगार पारी खेली। मुझे याद है सन 1998 में लखनऊ में दैनिक जागरण में ऊंचे ओहदे के साथ अमन ने अखबार की दुनिया में प्रवेश किया था। अखबार की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में उन्होंने नये कीर्तिमान स्थापित किया।

किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन में मीडिया पार्टनर का कॉन्सेप्ट अमन ही ने ही शुरू किया था। क्रिकेट और मीडिया की दुनिया का ये चैम्पियन जिन्दगी का पचासवां सावन भी नहीं देख सका। इस हरफनमौला प्रतिभा को कैंसर की क्रूर बीमारी ने जिन्दगी की पिच से आउट कर दिया।
नमन

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार नवेद शिकोह की रिपोर्ट. संपर्क : 9918223245

https://www.youtube.com/watch?v=2WY62NWiPVQ

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन