Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण समूह के अखबार ने लिखा- ‘बनारस हादसे के लिए तीन ग्रह हैं जिम्मेदार’

जागरण समूह की चाल ‘निराली’ है. वह लोगों को मध्ययुग में ले जाने के लिए बेचैन है. तभी तो वाराणसी में मंगलवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर के हिस्से के गिरने से 18 लोगों की मौत के बारे में जागरण समूह के अखबार आई-नेक्स्ट और दैनिक जागरण ने छापा कि इस हादसे के लिए तीन ग्रह जिम्मेदार हैं. दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट के मुताबिक सूर्य, मंगल और शनि के त्रिकोण की वजह से फ्लाईओवर हादसा हुआ है.

कथित ज्योतिषविद् पं चक्रपाणि भट्ट के हवाले से पूरी खबर लिखी गई है पर दैनिक जागरण-आई-नेक्स्ट ने यह भी छाप दिया है कि ज्योंतिषविदों ने इस घटना को ग्रहों का खेल बताया है. पूरी खबर एक एक ज्योतिषविद् के बयान पर आधारित है लेकिन खबर को गंभीर दिखाने के चक्कर में झूठ-मूठ ही ‘ज्योतिषविदों’ का उल्लेख कर दिया गया है.

कथित ज्योतिषविद् चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि इस संवत राजा सूर्य है और मंत्री शनि है और इन दोनों में पिता-पुत्र का संबंध है लेकिन दोनों में आपस में बनती नहीं है. उनके आपसी मतभेद का असर सीधा जनता पर पड़ेगा और पड़ रहा है.

ते ये हाल है देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार समूह जागरण का. ज्ञात हो कि इसके पहले कठुआ वाले मामले में दैनिक जागरण की काफी फजीहत हो चुकी है. सत्ताधारी बीजेपी के लिए समर्पित दैनिक जागरण का काम देश की जनता के दिमाग को तर्कहीन और अंधविश्वासी बनाना है. साथ ही बीजेपी के हित के लिए दैनिक जागरण सारे तथ्य को उलट कर कुछ भी अनाप शनाप छाप देता है, जैसा कठुआ मामले में हो चुका है.

दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट से पूछा जाना चाहिए कि जब फ्लाईओवर ग्रहों की वजह से गिरा है तो चार अधिकारियों को सस्पेंड करना गलत है या सही? ऐसे में तो मोदी सरकार को भी अपने मुआवजे का ऐलान वापस ले लेना चाहिए क्योंकि सरकार की तो कोई गलती ही नहीं है, सारी गलती ग्रहों की है. वैसे दो साल पहले जब कोलकता में ब्रिज गिरा था तब दैनिक जागरण ने उसके लिए किसी भी ग्रह को जिम्मेदार नहीं बताया था. शायद इसलिए कि वहां बीजेपी की सरकार नहीं थी.

जो भी हो, दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट अपने करोड़ों पाठकों के दिमाग में ये डालने में कामयाब हो गए हैं कि फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने में भाजपा की केंद्र या राज्य सरकार का कोई दोष नहीं है, यह सब ग्रहों का खेल है. भारत की अंधविश्वासी जनता भी अब इस पर यकीन कर चुकी होगी और इन ग्रहों का बुरा असर खुद उन पर न हो जाए, इसके लिए पूजा पाठ जप तप करने में जुट गई होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन