Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

…और दैनिक जागरण के विश्वस्त सूत्र की खबर सही रही

आज सुबह की अपनी पोस्ट में दैनिक जागरण और नवोदय टाइम्स में पहले पन्ने पर छपी खबरों की चर्चा करने के बाद पता चला कि शाम को चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस है। और इस तरह, मेरी आज की पोस्ट के शीर्षक, दैनिक जागरण के “विश्वस्त सूत्र” की खबर सही होगी? – का जवाब मिल गया और जागरण की खबर तारीख के मामले में ही नहीं, प्रेस कांफ्रेंस के स्थान के मामले में भी सही है।

नवोदय टाइम्स की खबर से लगता है कि सोमवार को भी चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस और चुनाव की घोषणा की बात पक्की नहीं थी। असल में प्रधानमंत्री आचार संहिता लागू होने से पहले धुंआधार उद्घाटन और प्रचार कर रहे थे। सोमवार के लिए भी उनके कार्यक्रम तय बताए गए थे। इसलिए अटकल थी कि आयोग की कांफ्रेंस सोमवार से पहले नहीं होगी। वैसे भी इतवार छुट्टी का दिन। दूसरी ओर चुनाव की घोषणा में देर हो रही थी। ऐसे में आज जागरण औऱ नवोदय टाइम्स की खबरें परस्पर विरोधी थीं।

एक मित्र ने बताया कि सोमवार के कार्यक्रम रद्द होने की सूचना कल रात आई उसके बाद स्पष्ट हो गया था कि चुनाव की घोषणा आज होगी। मित्र जागरण की खबर पर टिप्पणी कर रहे थे। मैंने जानना चाहा कि कौन से कार्यक्रम रद्द हुए और कितने बजे थे। मुझे पिछली बार दोपहर की प्रेस कांफ्रेंस रद्द होने और फिर शाम को प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की घटना याद थी इसलिए मैं उत्सुक था। इसी क्रम में मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त के ट्वीट मिले। इससे साफ है कि वे संकेत दे चुके थे कि चुनाव की घोषणा में देर हो चुकी है।

इसके बाद सोमवार के कार्यक्रम रद्द होने और विश्वस्त सूत्र की खबर को जोड़कर देखिए सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और एक अलग कहानी भी बनेगी।

संजय कुमार सिंह


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन