Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जहाज में अर्नब गोस्वामी से भिड़ने वाले कामरा जी की सजा महिला पर मूतने वाले मिश्रा जी से डबल!

संजय कुमार सिंह-

अर्नब गोस्वामी से भिड़ंत और महिला यात्री पर पेशाब करने की सजा… अपराधियों को संरक्षण और विरोधियों को परेशान करना… अब तक आपने अखबारों में या सोशल मीडिया में पढ़ लिया होगा कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में एक यात्री ने दूसरी महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था और विमान कर्मचारियों ने उसकी शिकायत नहीं की, उसे जाने दिया। महिला की शिकायत पर 26 नवंबर की इस घटना पर एयर इंडिया ने अब कार्रवाई की है और आरोपी यात्री पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है।

आपको याद होगा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक विमान यात्रा के दौरान पत्रकार अर्नब गोस्वामी से भिड़ंत हो गई थी। उस मामले में ना हिंसा हुई थी ना अपशब्द कहे गए थे। व्यवहार चाहे जतना बुरा हो, पेशाब करने जैसा मामला नहीं था। फिर भी, तब एयर इंडिया ने संबंधित यात्री यानी कुणाल कामरा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। और यह रोक लंबा चला था। अब सिर्फ 30 दिन की रोक लगाई गई है।

कुणाल कामरा ने दोनों खबरों के स्क्रीन शॉट ट्वीट किए हैं। आप यह भी जानते हैं कि तब एयर इंडिया सरकारी नियंत्रण में थी और कुणाल कामरा सरकार विरोधी माने जाते हैं जबकि पत्रकार अर्नब गोस्वामी के सरकार समर्थक होने में कोई शंका नहीं है। अब एयर इंडिया टाटा के नियंत्रण में है और दोनों यात्रियों के सरकार या टाटा के समर्थक या विरोधी होने की कोई खबर नहीं है। संभावना तो नहीं ही है।

हाल में एक और वीडियो घूम रहा था जिसमें एक यात्री ने दूसरे को बाकायदा ठोंक दिया था। उस मामले में क्या हुआ अभी पता नहीं चला है।


मूल खबर-

फ्लाइट में महिला पर मूतने वाले मिश्राजी तो बहुत सस्ते में छूट गए!

पूरा वाक़या यहाँ है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन