Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जम्मू-कश्मीर में कई अखबारों के बंद होने का खतरा, संपादकों ने राज्यपाल से की बचा लेने की अपील!

नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के प्रमुख अखबारों के संपादकों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि वे केंद्र सरकार की डायरेक्टरेट ऑफ एडवर्टाइजिंग एंड विज़ुअल पब्लिसिटी (DAVP) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विज्ञापन दरों को संशोधित करें।

संपादकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग (DIPR) द्वारा दी जा रही विज्ञापन दरें अन्य केंद्र शासित प्रदेशों जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ में लागू DAVP दरों से काफी कम हैं।

संपादकों ने तर्क दिया कि यह असमानता स्थानीय समाचार पत्रों की वित्तीय स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर रही है, खासकर जब समाचार पत्रों की लागत में 300% तक की वृद्धि हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा विज्ञापन दर संरचना से कई प्रकाशनों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। DAVP मानकों के अनुरूप दरें लागू करने से न केवल आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि इस महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और नीतियों के बेहतर प्रचार-प्रसार में भी मदद मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यपाल सिन्हा से अपील करने वालों में ‘डेली एक्सेलसियर’, ‘राइजिंग कश्मीर’, ‘कश्मीर ऑब्ज़र्वर’, ‘दैनिक जागरण’, ‘अर्ली टाइम्स’, ‘न्यूज़ नाउ’, ‘उड़ान’, ‘कश्मीर मॉनिटर’, ‘कश्मीर स्कैन’, ‘उक़ाब’, ‘ग्रेटर जम्मू’, ‘पंजाब केसरी (जम्मू)’, ‘मॉर्निंग कश्मीर’ सहित कई प्रमुख प्रकाशनों के संपादक शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन