Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जनता टीवी में काम करने वालों को लिखकर देना होगा कि पत्रकारिता उनका पेशा नहीं!

जनता टीवी में अगर काम करना है तो आपको लिखकर देना होगा कि पत्रकारिता आपका पेश नहीं है, आप बस शौकिया न्यूज भेजने का काम करते हैं. शोषण के इस नए हथियार से रिपोर्टर दुखी हैं. जनता टीवी में रिपोर्टिंग करने के लिये इस तरह के शपथ पत्र देने से मीडिया रिपोर्टरों का शोषण बढ़ जाएगा. दुनिया के शोषण को बे-नकाब करने वाली मीडिया के इस काले सच पर कौन लिखेगा, कौन बोलेगा? नीचे वो फारमैट है जिसे हर रिपोर्टर / स्ट्रिंगर को भर कर जनता टीवी के आफिस कूरियर करने के लिए कह दिया गया है.

जनता टीवी में अगर काम करना है तो आपको लिखकर देना होगा कि पत्रकारिता आपका पेश नहीं है, आप बस शौकिया न्यूज भेजने का काम करते हैं. शोषण के इस नए हथियार से रिपोर्टर दुखी हैं. जनता टीवी में रिपोर्टिंग करने के लिये इस तरह के शपथ पत्र देने से मीडिया रिपोर्टरों का शोषण बढ़ जाएगा. दुनिया के शोषण को बे-नकाब करने वाली मीडिया के इस काले सच पर कौन लिखेगा, कौन बोलेगा? नीचे वो फारमैट है जिसे हर रिपोर्टर / स्ट्रिंगर को भर कर जनता टीवी के आफिस कूरियर करने के लिए कह दिया गया है.

शपथ पत्र का फारमेट…

सम्पादक जनता टीवी

शपथ-पत्र द्वारा …….. पुत्र श्री………

निवासी………जिला……………..

मैं उपरोक्त सशपथ निम्र कथन करता हूं :-

1. यह कि मेरा नाम………… आयु…….. पिता का नाम श्री………. है और शपथकर्ता होने के कारण शपथ पत्र  की समस्त धाराओं से परिचित हूं!
2. यह कि पत्रकारिता में रूचि होने के कारण मैने जनता टीवी के लिए शौकिया समाचार संप्रेषण की अनुमति के लिए आवेदन किया है
3.  यह कि मुख्य व्यवसाय पत्रकारिता नहीं है बल्कि मुख्य व्यवसाय……….. है और शौकिया समाचार सम्प्रेषण में मैं केवल अपनी रूचि के कारण कार्य करना चाहता हूं और प्रतिफल के रूप में प्रतिष्ठान से कोई धनराशि प्राप्त नहीं करूंगा मैं केवल समाचार सम्प्रेषण का खर्च ही प्राप्त करूंगा
4. यह कि अवैतनिक रूप से समाचार सम्प्रेषण करने के कारण मेरा किसी भी प्रकार का कोई क्लेम जनता टीवी न्यूज चैनल पर नहीं होगा और जनता टीवी जब भी चाहे मेरे द्रारा भेजे गए समाचारों का सम्प्रेषण बंद कर सकता है
5. यह कि मेरे द्वारा भेजे गए इस प्रकार के समाचारों का सम्प्रेषण या न सम्प्रेषण का पूर्ण अधिकार जनता टीवी को होगा संस्थान यदि चाहे तो मेरे समाचार का उपयोग करें और न करें और यदि संस्थान मेरे समाचार का उपयोग कर सम्प्रेषण करता है तो उसका कोई भी मूल्य संस्थान को देय लागू नहीं होगा
6. यदि न्यूज चैनल से संबधित कोई भी कानून या अन्य किसा श्रम अधिनियम के प्रावधान मेरे उक्त रूचि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मेरे व सम्प्रेषण के मध्य लागू नहीं होगें
7. यह कि मुझे शपथकर्ता एवं जनता टीवी के मध्य कर्मचारी एंव सेवायोजक का संबध नहीं स्थापित होगा और न ही भविष्य में इस तरह का कोई दावा प्रस्तुत करूगां
8. यह कि मैं जो समाचार प्रेषित करूगां वह भारतीय प्रेस परिषद के द्वारा निरधारित मापदंडों के अनुसार होंगे
9. यह कि शपथकर्ता किसी भी स्थिती में न्यूज चैनल के नाम या अन्य अधिकृत संस्थान या अधिकरण का उपयोग केवल समाचार एकत्र करने के अतिरिक्त अनय किसी भी रूप में नहीं करेगा और यदि शपथकर्ता एसा करता है तो संस्थान को पूरा अधिकार है की वह शपथकर्ता के विरूध कार्यवाही करें तथा शपथकर्ता के एसे किसी भी कार्य से यदि संस्थान को किसी तरह की क्षति आदि होती हो तो उसकी भरपायी की संपूर्ण जिम्मेदारी शपथकर्ता की होगीं

शपथकर्ता
मैं उपरोक्त शपथकर्ताओं सशपथ सत्यापित करता हुं कि शपथ पत्र की धाराएं 1 से 9 मेंरे निजी ज्ञान ले सब सच हैं इसमें कुछ भी नहीं छिपाया गया हैं अत: सब सच बोलने में ईश्वर मेरी मदद करें

सत्य़ापन आज दिनांक ………………..को हस्ताक्षर करके किया गया

शपथकर्ता
………..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सुनील दत्त तिवारी

    April 12, 2016 at 10:35 am

    दरअसल जनता टी वी एक ऐसा चैनल है जहाँ लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर पहले फंसाया जाता है उसके बाद रकम हड़प कर ली जाती है फिर कोई फ़ोन भी नहीं उठाता मैंने भी मध्य प्रदेश के लिए जनता टी वी की फ्रेंचाइजी ली थी और अपने खर्च पर hathway नेटवर्क पर onair भी कराया था प्रदेश में लगभग सारी जगहों पर केबल में डिस्ट्रीब्यूशन भी किया …दमदार खबरें भी दीं साथ ही सरकारी विज्ञापन के लिए इम्पंनेल्मेंट भी हो गया लेकिन उस समय के सी ई ओ थानेश्वर जी ने चलती नव ने छेद कर दिया एक फरमान आया की मालिकन चाहते है की चैनल को सिर्फ हरियाणा बेस्ड रखेंगे लिहाजा आपसे किया करार रद्द किया जाता है उसके बाद मैंने कई बार फ़ोन से और जाकर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन पता नही क्यों कोई हल नही निकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन