Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जनता टीवी’ में महिला मीडियाकर्मी का यौन शोषण, पीसीआर हेड राहुल सूरी गिरफ्तार

हरियाणा के रीजनल न्यूज़ चैनल जनता टीवी से खबर है कि यहां एक महिला का यौन शोषण किया गया. यौन शोषण का आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद पीसीआर डिपार्टमेंट का हेड था. इसका नाम है राहुल सूरी.

बताया जाता है कि महिला डेस्क पर काम करती थी और उसका पति दिल्ली पुलिस में होमगार्ड है. पीसीआर हेड पर आरोप लगते और पुलिस में मामला जाते ही चैनल प्रबंधन ने राहुल सूरी से इस्तीफा ले लिया. बाद में पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटनाक्रम की पूरे हरियाणा की मीडिया में चर्चा है. स्थानीय अखबारों ने भी इससे संबंधित खबर का प्रकाशन किया है….

ज्ञात हो कि महिला मीडियाकर्मी के यौन शोषण का आरोप नोएडा से संचालित सूर्या समाचार चैनल के एक पदाधिकारी पर भी लगा है लेकिन उसे न सिर्फ चैनल प्रबंधन बचाए हुए है बल्कि नोएडा पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. यही नहीं, चैनल प्रबंधन ने आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को ही नौकरी से निकाल दिया.

इस महिला पत्रकार को बकाया सेलरी तक नहीं दी गई. महिला पत्रकार का आरोप है कि नोएडा पुलिस के लोग रसूखदार और पैसे वाले चैनल प्रबंधन से मिल कर पूरा केस दबा चुके हैं. पुलिस पहले तो पीड़िता महिला पत्रकार का एफआईआर ही नहीं दर्ज कर रही थी. जब ट्वीटर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी से गुहार लगाई गई तब जाकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई हुई. इसके बाद पुलिस ने जांच का कुछ दिन नाटक किया और फिर चैनल प्रबंधन से सेटिंग करके चुप्पी साध ली.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन