Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जनतंत्र’ टीवी नहीं दे रहा सेलरी के पैसे!

नोएडा से संचालित हो रहे और कई वजहों से कुख्यात रहे जनतंत्र टीवी के हालात इतने बुरे हैं कि यहां सैलरी का रोना हो रहा है। पहले भी चैनल में सैलरी की दिक्कत आती रही है। अब बात ताजा कर लेते हैं। यहां काम रहे सत्येंद्र नरुका की सैलरी रिजाइन के बाद भी नहीं दी जा रही है।

सत्येंद्र जनतंत्र टीवी में सीजी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और यहां से जाते वक्त नोटिस पीरियड भी सर्व करके गए थे लेकिन अब सैलरी के लिए उनको जूते घिसने पड़ रहे हैं।

चैनल में एचआर को कई बार फोन करने के बाद भी हर बार अगला महीना बोल दिया जाता है लेकिन प्रबंधन के सैलरी नहीं दे पा रहा है। सात महीने बीत जाने के बाद भी एचआर सैलरी क्लियर नहीं कर पा रही है। पीड़ित अपनी सैलरी के लिए अब कोर्ट के दरवाजे पर जाने की तैयारी कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sonu

    January 8, 2023 at 11:07 pm

    यह सच्चाई है इस चैनल की यहां का मैनेजमेंट और मालिक यह सब लोग ठीक नहीं है और तो और इनका पिछला रिकॉर्ड भी खराब है पहले भी कई लोगों की सैलरी नहीं दिया और जगह बदल बदल कर खोल लेते हैं। यहां की एच आर भी ठीक नहीं है कर्मचारियों का शोषण भी बहुत करते हैं। इन लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन