Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ के छत्तीसगढ़ ब्यूरो जयप्रकाश त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, कहां बना संपर्क.. जानिए!

त्तीसगढ़ के पत्रकार जयप्रकाश त्रिपाठी के बारे में खबर है कि उन्होंने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. इनपुट है कि त्रिपाठी सीजी से शुरू होने जा रहे किसी रीजनल चैनल के संपर्क में हैं और बड़ा रोल पाने वाले हैं.

मूलत मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी पत्रकार जयप्रकाश त्रिपाठी ने भोपाल से माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की उसके बाद वॉइस ऑफ इंडिया चैनल से पत्रकरिता की शुरुआत की.. उसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में बंसल न्यूज, न्यूज़ 24, न्यूज़ नेशन, टाइम्स नाउ और एबीपी न्यूज़ चैनल में ब्यूरो चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं.

जेपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी दमदार रिपोर्टिंग के जरिए जाने जाते हैं. मध्य प्रदेश में जब कमलनाथ सरकार संकट में थी उस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में कई बड़ी ब्रेकिंग और पुख्ता खबरों को दिखाया. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की डॉ रमन सिंह की सरकार हो या फिर कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार रही हो अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लगातार सरकार की कमियों को जनता को दिखाते रहे हैं.

सूत्रों की माने तो एबीपी न्यूज़ में संत राय के जाने के बाद से ही नए संपादक के साथ जेपी त्रिपाठी की बन नहीं रही थी और कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस्तीफा दे सकते हैं और अब सूचना है उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.. उनका नोटिस पीरियड भी पूरा हो गया है और जल्दी एक नए लांच होने वाले रीजनल चैनल से नई शुरूआत करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ज्योति

    January 18, 2025 at 9:14 am

    टीवी पत्रकारों का हाल चंबल के डकैतों के झुंड जैसा हो गया है, ABP का बाहर से तो यही हाल दिख रहा है, सरगना जहां जाता है धीरे-धीरे गिरोह के बाकी डकैत भी वहाँ पहुँच जाते हैं और पुराने वालों को उठाकर बाहर फेंक दिया जाता है, अच्छी सैलरी पर आए ये लोग 2-3 साल माल बटोरते हैं, और निकल लेते हैं तबतक संस्थान पर नया डकैत हमला कर देता है और यही सिलसिला चलता रहता है…अवीक सरकार की कंपनी का ये क्या हाल हो गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन