Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार स्पोर्ट्स2 के बैनर तले लॉन्च होंगे 8 नए खेल चैनल, IPL से पहले JioStar को केंद्र की मंजूरी!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगाज से पहले, JioStar को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आठ नए खेल चैनलों के लिए लाइसेंस मिल गया है। ये सभी चैनल Star Sports 2 के बैनर तले लॉन्च किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JioStar पहले से ही आठ नए स्पोर्ट्स चैनल लाने की योजना बना रहा था। इन आठ चैनलों में से पाँच Sports18 चैनल, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और डिज़्नी स्टार इंडिया के मीडिया बिज़नेस के विलय के बाद JioStar में शामिल हुए थे, अब Star Sports 2 के रूप में रीब्रांड किए जाएंगे।

ये 8 खेल चैनल लॉन्च होंगे

सूत्रों के मुताबिक, इन नए चैनलों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रीय बाजारों में खेल प्रसारण को मजबूत करना और छोटे एवं मध्यम व्यवसायों (SMBs) के लिए विज्ञापन संभावनाओं को बढ़ाना है।

9 चैनल होंगे बंद

JioStar ने तीन महीने पहले हुए मेगा मर्जर के बाद यह भी घोषणा की थी कि वह 15 मार्च 2025 से अपने 9 मौजूदा चैनलों को बंद कर देगा। इनमें से कुछ चैनलों को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेश के तहत बंद किया जा रहा है, जबकि कुछ बाजार की स्थितियों के कारण बंद होंगे।

बंद होने वाले चैनलों में शामिल हैं:

Comedy Central (SD & HD), Vh1 (SD & HD), MTV Beats (SD & HD), Bindass, Star Odia, Star Kiran HD

JioStar के इस बड़े कदम से भारतीय खेल प्रसारण जगत में एक नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है, खासकर जब IPL 2025 नजदीक है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन