Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक भारत के दफ्तर में पत्रकार जिशु भट्टाचार्य की हार्ट अटैक से मौत!

कन्हैया शुक्ला-

रिपब्लिक भारत (इंग्लिश) के कार्यालय में डिजिटल टीम में कार्यरत 28 वर्षीय जिशु भट्टाचार्य की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। सहकर्मियों के मुताबिक, जिशु को कार्यालय परिसर में अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों और सहकर्मियों का आरोप है कि जिशु पर लंबे समय से अत्यधिक वर्क प्रेशर था और हार्ट अटैक आने के बाद काफी देर तक उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। यह भी कहा जा रहा है कि घटना के समय मौजूद सीसीटीवी फुटेज अहम सुलह-साक्ष्य हो सकती है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्रबंधन की ओर से फुटेज डिलीट किए जाने की संभावना है।

जिशु भट्टाचार्य

मामले के सामने आने के बाद मीडिया कर्मियों के बीच गहरी चिंता और आक्रोश है। कई पत्रकार संगठनों और सहकर्मियों ने निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और यह स्पष्ट करने की मांग की है कि आपात स्थिति में कार्यालय की एमर्जेंसी रिस्पॉन्स प्रणाली क्यों विफल रही।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर रिपब्लिक भारत प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग तेज होती जा रही है।


दो दिन पहले एक टीवी चैनल के दफ्तर में 28 साल के युवा जर्नलिस्ट की मौत हर्ट अटैक से हो गयी।

मौत मीडिया के दफ्तर तक आ गयी है। तब भी यहां लोग अभी भी इस मुद्दे से अधिक महत्वपूर्ण हिंदू-मुस्लिम में लगे हैं। युवाओं में बढ़ता हर्ट अटैक,लोगों में बढ़ता कैंसर, हेल्थ इंस्योरेंस के नाम पर धोखा जैसे मुद्दे अभी किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा मसला होना चाहिए।

-नरेंद्र नाथ मिश्रा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन