Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सिटी चीफ जितेंद्र श्रीवास्तव ‘जन संदेश’ से कार्यमुक्त, अखिलेश ‘अमृत विचार’ के नए ब्यूरो चीफ बने

वाराणसी से खबर है कि प्रातः कालीन समाचार पत्र जन संदेश के प्रबंधन ने काशी पत्रिका संघ के कोषाध्यक्ष व क्रांतिकारी पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव को संस्थान से कार्यमुक्त कर दिया है। एक तो जन संदेश प्रबंधन अपने कर्मचारियों का लगभग दो महीने का वेतन नहीं दे रहा है, ऊपर से कर्मचारियों को अकारण कार्यालय में घुसने पर रोक लगा देना कर्मचारियों का चौतरफा उत्‍पीड़न ही है।

काशी पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र को जनसंदेश प्रबंधन द्वारा कार्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगाये जाने को समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अजय मुखर्जी ने उत्पीड़न की कार्यवाही बताया।

अजय मुखर्जी ने कहा कि समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन जितेन्‍द्र श्रीवास्‍त के लिए जनसंदेश के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। श्री मुखर्जी ने बताया कि यूनियन ने दो वर्ष पूर्व जनसंदेश प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों को वेतन देने में अनियमितता व श्रमकानूनों के खुला उल्लंघन करने की शिकायत की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनसंदेश के सिटी चीफ जितेन्‍द्र श्रीवास्‍तव को प्रबंधन ने केवल इसलिए बाहर का रास्‍ता दिखा दिया कि वे संघ के कर्मचारी नेता होने के नाते अस्‍सी क्षेत्र के एक बेरोजगार पत्रकार के भाई द्वारा ट्रस्‍ट की किसी प्रॉपटी के विवाद में पैरवी कर रहे थे। इसके चलते विपक्षियों ने इसकी शिकायत जनसंदेश प्रबंधन से कर दी। इससे खफा हो कर उन्‍हें संस्‍थान में घुसने से मना कर दिया गया। प्रबंधन द्वारा अचानक सिटी चीफ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाये जाने से संस्‍थान के अन्‍य पत्रकार साथियों में गहरी नाराजगी है।

इस घटना पर फिलहाल जनसंदेश का कोई भी कर्मचारी खुल कर कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। लेकिन सभी गुस्‍से में हैं। कोरोना काल में जनसंदेश प्रबंधन द्वारा बकाया वेतन न दिये जाने से नाराज कई कर्मचारी अपने घर पर बैठ कर वहीं से खबरें भेज रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वेतन नहीं तो अपना किराया भाड़ा लगा कर कार्यालय आने से क्‍या फायदा।

वाराणसी प्रेस क्‍लब भी लड़ेगा संघ के कोषाध्‍यक्ष जितेन्‍द्र श्रीवास्‍तव की लड़ाई

वाराणसी प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष राजेश गुप्‍ता व महामंत्री अशोक मिश्र ‘क्‍लाउन’ ने जनसंदेश प्रबंधन से मांग की है कि पत्रकार संघ के कोषाध्‍यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार जितेन्‍द्र श्रीवास्‍तव की बिना शर्त अखबार में वापसी कराएं वरना समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के साथ प्रेस क्‍लब कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने में कंधे से कंधा मिला कर उनका साथ देगा।


रामपुर में ‘अमृत विचार’ में फेरबदल

रामपुर : फोटोग्राफर से रिपोर्टर बने सुहैल जैदी ने हिन्दुस्तान को अलविदा कहकर पूर्व में अमृत विचार में बतौर ब्यूरो चीफ ज्वाइन किया था। अब प्रबंधन ने सुहैल जैदी के स्थान पर अमर उजाला रामपुर में ब्यूरो चीफ रह चुके अखिलेश शर्मा को अमृत विचार का नया ब्यूरोचीफ बनाया है। अखिलेश अभी तक अमृत विचार शाहजहांपुर में ब्यूरो चीफ थे। सुहैल जैदी अब अखिलेश के अधीन कार्य करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन