Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोरोना ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी को छीन लिया

अविकल थपलियाल-

कोरोना ने हमारे पत्रकार साथी राजेन्द्र जोशी को हमसे छीन लिया। बेहद हँसमुख मस्तमौला राजेन्द्र जोशी से बरसों बरस का साथ था। बहुत बड़ा झटका।

भगवान ये क्या हो रहा। ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति ॐ शांति…


डॉ अजय ढौंढियाल-

जोशी जी (वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी) क्या नहीं सोचा था हमने? आपके स्वस्थ होने के बाद हमने नए मिशन में जुटना था। आधे रास्ते में छोड़ गए आप। आप कभी हाथ छोड़कर जाने वालों में नहीं थे। ऊपरवाले ने आपको हमसे छीन लिया।

आपसे हर मुलाकात याद रहेगी, आपका हंसता चेहरा हमेशा के लिए हमारे दिल में बसा है। अलविदा भाई साहब। ॐ शांति।


दिनेश मानसेरा-

अलविदा राजेन्द्र जोशी भाई,आपके साथ देहरादून ऋषिकेश से राष्ट्रीय सहारा में अपना साथ रहा, पत्रकार होने के नाते कई बार आपसे उत्तराखंड के विषयों पर चर्चा भी होती रहती थी।

आप हल्द्वानी में मेरी किताब के विमोचन पर भी आये मेरा सम्मान बढ़ाया था, आपकी बहुत सी यादे है, प्रभु आपको अपने चरणों मे स्थान दे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन