Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तेलंगाना के चीफ़ जस्टिस ऑफ़ हाईकोर्ट की ये तस्वीर ज़रूर देखिए ..

कन्हैया शुक्ला-

बड़ी ख़ुशी होती है जब देश में शीर्ष पदों पर बैठे लोग इस सिस्टम के अदने से कर्मचारी को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा ही एक मिसाल पेश किया है भारत के तेलंगाना राज्य के चीफ़ जस्टिस ऑफ़ हाईकोर्ट सतीश चंद्र शर्मा ने।

सतीश चंद्र शर्मा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के इंदौर बेंच में भी जज रह चुके हैं ..उन्हें सरल स्वभाव वाले अच्छे जज के रूप में लोग पहचानते हैं ..बहुत से अहम फैसले पूरी तरह से सोच समझ के और न्याय संगत कार्यवाही करने के लिए जाने जाते हैं ..

ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है… तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा व्यस्त चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बकायदा फूलों का बुके देते नज़र आ रहे हैं ..

अपनी ड्यूटी को अच्छे तरह से निभाने और परिश्रम के लिए अगर आपको कोई सबके सामने पूरे सम्मान के साथ बधाई दे तो ये पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार होता है ..

हमारा ये सिस्टम छोटे बड़े सभी पदों पर बैठे लोगों के सहयोग से चलता है और हमें भी एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए ..

भड़ास4मीडिया तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का तहे दिल से स्वागत करता है..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष शुक्ल

    April 9, 2022 at 2:32 pm

    बहुत अच्छी सकारात्मक खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन