Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कांग्रेसी कल्चर प्रदर्शित करते कन्हैया कुमार से इतनी नाराजगी क्यों?

निराला बिदेसिया-

न्हैया कुमार (पूर्व वामपंथी, वर्तमान कांग्रेसी) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वे मंदिर में पूजा कर रहें हैं। जजमान टाइप बैठकर।

इस तस्वीर पर कांग्रेसी कुछ नहीं कह रहे। कहेंगे भी नहीं। पर, कन्हैया कुमार को अब भी सीपीआई का ही मान रहे लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इसमें।

कन्हैया कुमार का क्या दोष। कन्हैया कुमार कांग्रेसी हो गए हैं तो कांग्रेसी कल्चर में बिना संकोच अपने को प्रस्तुत और प्रदर्शित कर रहे हैं। कांग्रेस में यह सब सामान्य बात है। जरूरी बात भी।

जनेऊ दिखाना। अपना शंकराचार्य और महामंडलेश्वर तैयार करना। बाबाओं को देवता की तरह स्थापित करना।

जो साथी कन्हैया को कोस रहे हैं उन्हें थोड़ी देर रुककर खुद ही अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। एक तरफ वे बात बेबात कांग्रेस की तारीफ करते हैं, कांग्रेस का पक्ष लेते हैं, कांग्रेस को किसी कीमत पर जरूरी बताते हैं। इससे कोई एतराज नहीं। सबकी अपनी राय है। पर, जिन्हें कांग्रेस कितनी प्रिय है उन्हें कांग्रेसी कल्चर से इतनी नाराजगी क्यों।

कन्हैया ने तो कांग्रेसी कल्चर को ही प्रदर्शित किया। फिर नाराजगी क्यों? ऐसा कैसे होगा कि कांग्रेस पसंद लेकिन कांग्रेसी कल्चर नहीं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन