Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर के पत्रकार खुर्शीद अनवर खान 62 दिन बाद बोले- “एक ज़िंदा लाश हूँ!”

ख़ुर्शीद अनवर ख़ान-

चाहने वालों तक मेरा सलाम पहुँचे! पूरे 62 दिन बाद प्लास्टर की जकड़न से जिस्म को आज़ादी मिल गयी है। लेकिन अभी भी शरीर का कोई अंग काम नहीं कर रहा है, यूँ समझिए एक ज़िंदा लाश हूँ।

आपको पता ही होगा की दो माह पूर्व कुछ कायरों ने हमे क़त्ल करने की कोशिश की थी, जीवन था सो ज़िंदा हूँ। पूरे शरीर में कुल 47 फ्रेक्चर थे। बायाँ पैर और दाहिना हाथ इस हद तक चूर चूर था कि इन दोनों अंगों के काटे जाने का ख़तरा था लेकिन आप सबकी दुआओं के नतीजे में ना केवल मेरी जान बची बल्कि शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं। आगे क्या होगा मुझे नहीं पता।

मुझे नहीं पता कि बैसाखियाँ मेरा मुकद्दर बनेंगी या व्हील चेयर के पहिए अब मेरे पांव होंगे, अपने पैरों पर चलकर आप के बीच जल्द से जल्द आ सकूँ इसके लिए मुझे आपके प्यार और आपकी दुवाओं की सख़्त ज़रूरत है।

एक ज़रूरी बात ये बताना चाहता हूँ कि अब आप मेरे फ़ोन नंबर 9554422339 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

ध्यान रहे मेरे हाथ अभी ना फ़ोन उठाने के काबिल है ना मेरी उँगलियाँ कीबोर्ड पर चलने के लायक़ हैं। मुझे फ़ोन पर बात करने के लिए भी किसी की मदद लेनी पड़ती है इसलिए आप जब भी कॉल करेंगे शायद मैं आपकी कॉल रिसीव ना कर सकूँ लेकिन थोड़ी देर बाद कॉल बैक ज़रूर करूँगा..

आपकी दुवाओं का तलबगार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन