Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज नेशन से इस्तीफा देकर आजतक से जुड़े युवा पत्रकार कुणाल कौशल

न्यूज नेशन की हिन्दी वेबसाइट न्यूज स्टेट की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य रहे युवा पत्रकार कुणाल कौशल ने अब चैनल को बॉय बॉय बोल दिया है. कुणाल कौशल ने बतौर चीफ सब एडिटर आज तक के ऑनलाइन विंग को ज्वाइन कर लिया है.

कुणाल कौशल ने अगस्त 2016 में न्यूज नेशन को ज्वाइन किया था. कुणाल कौशल इससे पहले एबीपी न्यूज में भी काम कर चुके हैं. कुणाल मूल तौर पर बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. साल 2010 में 12 वीं करने के बाद कुणाल कौशल दिल्ली आ गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की.

स्नातक की परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले ही प्रतिभा के धनी कुणाल कौशल को एबीपी न्यूज से ऑफर लेटर आ गया और अपनी पढ़ाई खत्म होने के फौरन बाद उन्होंने एबीपी न्यूज ज्वाइन कर लिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. V K SHUKLA

    May 24, 2019 at 4:43 pm

    आगे क्या होनेवाला है ,हम सरकारी​ लाभ की अपेक्षाओ पर सरकार बनाने के लिए मत करेंगे ।
    या भूल सुधार कर एक विनाशक प्रवृत्ति से बाहर आकर , एक सक्षम सरकार बनाकर देश – प्रदेश के उन्नत भविष्य में ही अपना स्वयं सक्षमता​ सिद्ध कर एक कर्मठ नागरिक की अवधारणा सिद्ध कर सुदृढ सशक्त भारत के निर्माण में अनवरत संकल्पवद्ध होंगे।।
    इस चेतना संजीवनी पर कौन-कौन कार्यक्रम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन