Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजस्थान की लेडी डॉन के इलाक़े में घुसकर ये पत्रकार ले आया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू! देखें वीडियो

कभी छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में नक्सलियों की माद में घुस कर चर्चित इंटरव्यू कर लाने वाले तेजतर्रार टीवी पत्रकार कन्हैया शुक्ला ने एक और जोखिम वाला काम किया है। वे राजस्थान की चर्चित लेडी डॉन का इंटरव्यू उसके इलाक़े में पहुँच कर ले आए।

लेडी डॉन अनुराधा के साथ भारत24 चैनल के टीवी पत्रकार कन्हैया शुक्ला

मूल रूप से लखनऊ के निवासी टीवी पत्रकार कन्हैया शुक्ला इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में भारत24 न्यूज़ चैनल के क्राइम हेड के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले भड़ास4मीडिया और ज़ी न्यूज़ में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे।

कन्हैया बताते हैं कि अंडरवर्ल्ड में देश की सबसे बड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी तक कोई यूँ ही नहीं पहुँच सकता। सीसीटीवी कैमरों से घिरे एक गाँव में उन्हें आँख पर पट्टी बांधकर काली फ़िल्म चढ़ी कार द्वारा ले जाया गया।

ज्ञात हो कि हाल में ही राजस्थान गैंगवॉर में कई हत्याओं के बाद दहल उठा था। इसी के बाद लेडी डॉन अनुराधा चौधरी फिर से चर्चाओं में आ गईं। वैसे लेडी डॉन के जल्द ही राजनीति में भी उतरने की चर्चाएँ हैं।

कैसे बनी अनुराधा चौधरी अंडरवर्ल्ड की सबसे चर्चित लेडी डॉन.. इसकी पूरी कहानी लेडी डॉन की ज़ुबानी सुनने के लिए ये इंटरव्यू देखें और जानें…

पुलिस ने बनाया लेडी डॉन.. डरती तो किसी से नहीं .. माफिया आनंद पाल, लॉरेंस विश्नोई, काला जेठड़ी, गोल्डी बराड़ से लेडी डॉन का कनेक्शन ..? क्या या सिद्धू मुसावाला और सीकर के गैंगस्टर को इसी लेडी मिंज ने मरवाया ..?

https://twitter.com/Kanhaiyaa/status/1600361859764191234?t=_zqDyNYlDckWpyvWW7WQKw&s=19

नेशनल हिंदी चैनल भारत24 और राजस्थान के क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज़ पर ये इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा रही, ख़ासकर राजस्थान में!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन