Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर यूपी के मालिक संजय अग्रवाल ने मुद्रक एवं प्रकाशक लल्लन मिश्रा से हुए अनुबंध को निरस्त किया!

देखें संजय अग्रवाल द्वारा लल्लन मिश्रा को लिखा गया संबंधित पत्र-

Subject: नोएडा एवं लखनऊ से अखबार का मुद्रण एवं प्रकाशन तुरंत प्रभाव से रोकने के सम्बन्ध में

लल्लन मिश्रा,
मुद्रक एवं प्रकाशक,
दैनिक भास्कर नोएडा

आप अवगत हो कि मेरे दिनांक 9 जुलाई 2021 व उसके बाद भेजे गए रिमाइंडर दिनांक 5 अगस्त 2021 के द्वारा मनु श्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगातार अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने व अनुबंध की शर्तों के अनुसार भुगतान ना करने के कारण 14 अगस्त 2021 से मनु श्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड से हुए अनुबंध को मेरे द्वारा निरस्त कर दिया गया था व आपको आगाह किया गया कि आप अखबार का तुरंत प्रकाशन बंद कर दें मगर इसके बावजूद आप द्वारा नोएडा एवं लखनऊ से अखबार का प्रकाशन लगातार किया जाता रहा है। इस कारण मेरे द्वारा लखनऊ एवं नोएडा के जिलाधिकारियों के समक्ष नया घोषणा पत्र प्रस्तुत कर स्वीकृत कराना पड़ा।

अतः आपको अवगत कराया जाता है कि आप द्वारा प्रस्तुत पिछला घोषणा पत्र निरस्त हो गया है और आप तुरंत प्रभाव से आज से ही अखबार का प्रकाशन एवं मुद्रण बंद कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हमें मजबूरी वश आप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मेरे द्वारा अधिकृत मुद्रक एवं प्रकाशकों द्वारा प्रस्तुत जिलाधिकारी नॉएडा एवं लखनऊ द्वारा अधिकृत नए घोषणा पत्र सलंग्न कर रहे हैं।

इस नोटिस की सूचना लखनऊ एवं नॉएडा के प्रिंटिंग प्रेसों एवं नए नियुक्त मुद्रक एवं प्रकाशकों को भी उनकी मेल आई डी पर दी जा रही है।

Sanjay Agarwal
Director
Dainik Bhaskar
31, Rani Mahal
Jhansi U.P. – 284002

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन