Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘लल्लनटॉप’ वाले हिटलर का लिंग नाप आए, अब अरुण पुरी का नापेंगे!

Wasim Akram Tyagi : टीवी टुडे ग्रुप का एक न्यूज पोर्टल है लल्लनटाप. इसकी एक ‘स्पेशल स्टोरी’ का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर घूम रहा है. इसकी हेडिंग कुछ यूं हैं ‘छोटा लिंग, निराश क्यों? हिटलर का भी छोटा था’. पत्रकारित का स्तर देख लीजिये साहब, कहां पहुंच गया है? ‘लल्लनटाप’ वाले से मेरा एक सवाल है कि हिटलर का लिंग छोटा था या बड़ा, लेकिन यह बताईये कि उसके लिंग को इंच टेप लेकर नापा किसने था?

Yashwant Singh : अरुण पुरी के लिंग का साइज क्या है? यानि हिटलर टाइप है या नहीं… ‘लल्लनटॉप’ वाले इस एंगल पर काम करें और अगली फालोअप स्टोरी प्रकाशित करें. यकीन मानें, खबर खूब पढ़ी जाएगी, साइट की हिट्स जबरदस्त बढ़ जाएगी.

सवाल है कि किसी के लिंग का साइज कैसा है, छोटा है या बड़ा है, ये न्यूज कैसे हो गई. ये तो नितांत निजी मामला होता है. और, अगर ये न्यूज नहीं, मनोरंजन के बतौर है तो फिर हिटलर का नाम क्यों. बड़े लोगों को लेकर ढेर सारी गासिप जनता के बीच फैली रहती है. पर उसे मीडिया उठाने से बचता है क्योंकि उसका कोई स्रोत नहीं होता, कोई आथेंटिसिटी नहीं होती. पर जब इस तरह की गासिप को खबर बनाकर छापने लगे हैं तो फिर हर बड़े आदमी के लिंग के साइज की सच्चाई को सामने लाने का महान काम भी कर देना चाहिए और शुरुआत क्यों न खुद के संस्थान के मुखिया के लिंग साइज को सार्वजनिक करके किया जाए…

(नोट : जिन्हें नहीं मालूम, उन्हें बता देते हैं कि लल्लनटाप नामक वेबसाइट इंडिया टुडे समूह से संबद्ध है जिसके मालिक अरुण पुरी हैं. कभी जुझारू पत्रकार कहे जाने वाले अरुण पुरी बुढ़ापे में लगता है सठिया गए हैं. उनका चैनल, मैग्जीन, वेबसाइट सब के सब अब अंड बंड संड दिखाने छापने पढ़ाने में लगे हैं.)

सोशल मीडिया के चर्चित लेखक और पत्रकार वसीम अकरम त्यागी व भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन