Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

द लल्लनटॉप में राइटर्स और रिसर्चर्स की वैकेंसी!

डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप ने राइटर्स और रिसर्चर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन पत्रकारों और कंटेंट प्रोफेशनल्स के लिए है, जिनके शब्दों में दम है, रिसर्च जिनकी आदत है और जो खबरों को सिर्फ लिखते नहीं, बल्कि उन्हें जीते हैं।

द लल्लनटॉप की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ऐसे राइटर्स और रिसर्चर्स की तलाश की जा रही है जो सवाल पूछना जानते हों, जवाब ढूंढने का सब्र रखते हों और खबरों को लोगों की भाषा में, लोगों के लिए लिख सकें।

इन पदों के लिए 2 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। स्पष्ट किया गया है कि यहां सीनियरिटी नहीं, बल्कि समझ और काम की गुणवत्ता को महत्व दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV [email protected] पर भेज सकते हैं।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी—

स्टेप-1: CV शॉर्टलिस्टिंग (काम से जुड़ा CV और बेहतर वर्क सैंपल भेजना अनिवार्य)
स्टेप-2: लिखित परीक्षा (लिखने का हुनर साबित करने का मौका)
स्टेप-3: इंटरव्यू (आप कौन हैं और टेस्ट में क्या लिखा है, उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन