Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों ने रेज़ीडेंट की ही कर दी बेरहमी से पिटाई, एडहॉक AOA के इशारे पर हुआ कांड! देखें संपूर्ण वीडियो

ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली लेजर पार्क में एडहाक एओए की शह पर दर्जन भर गार्ड्स ने रेज़ीडेंट्स पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारापीटा। कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बिसरख थाने में रेज़ीडेंट्स की तरफ़ से दो दो लिखित कंप्लेन दी गई है। कुछ गार्ड्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है लेकिन गौर सिटी पुलिस चौकी ने आरोपी एडहाक एओए के नशेडी साजिशकर्ताओं को न तो गिरफ़्तार किया और न ही यू का अल्कोहल टेस्ट कराया। उन्हें पुलिस चौकी में बाइज्जत बिठा कर सबके सामने जाने दिया गया जिसे देख कर रेज़ीडेंट्स ठगे से रह गये, पुलिस चौकी इंचार्ज के इस रवैए से लोग खासे नाराज़ दिखे।

रेज़ीडेंट्स की सुरक्षा के लिए रखे गये सुरक्षा गार्ड्स के संगठित हमले से बुरी तरह घायल रेज़िडेंट का नाम अबनीश कुमार है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया जिसमें बुरी तरह पीटे जाने की पुष्टि हुई। हमले के कई वीडियो और सीसीटीवी फ़ुटेज भी उपलब्ध है। सोसाइटी के निवासी अब पुलिस के बड़े अधिकारियों के यहाँ न्याय के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि सभी दोषियों आरोपियों साजिशकर्ताओं को दंड मिल सके और लोगों के व्याप्त भय और दहशत ख़त्म हो सके।

ज्ञात हो कि विवाद की शुरुआत सोसाइटी में डिलिवरी ब्वाय को गार्ड द्वारा रोकने से हुई। पीड़ित के अनुसार इनकी पिटाई बीच बचाव करने के दौरान एडहॉक AOA के इशारे पर गार्ड्स ने की। पीड़ित जब थाने गये तो सोसाइटी में एडहाक एओए के नशे में डूबे लोगों ने महिलाओं और अन्य निवासियों से अभद्रता शुरू कर दी। जिसकी लिखित शिकायत भी दी गई है।

देखें हमले का वीडियो-

यूट्यूब पर देखें-

https://youtu.be/W8r28fJ5fS4?si=QCTvCJrv7RoxvESR

फ़ेसबुक पर देखें-

https://www.facebook.com/share/v/Rtwhfksh1CLQdrWg/?mibextid=KsPBc6&startTimeMs=4000

इस प्रकरण पर सोसाइटी के एक निवासी यशवंत सिंह कहते हैं-

“सोसाइटी के बहुत से साथी आज रात भर थाना चौकी के चक्कर काटे। इसमें बहुत सी महिलाएँ भी थी। गौड़ सिटी पुलिस चौकी की भूमिका पर भी सवाल उठेगा। दारू के नशे में झूम कर गार्ड्स को पीटने के लिए उकसाने वाले एडहाक एओए से जुड़े आरोपी लोगों का पीड़ितों की माँग के बावजूद अल्कोहल टेस्ट नहीं कराया गया। जो आरोपी थे वो पुलिस चौकी में हंस मुस्कुरा रहे थे। सारा ठीकरा केवल गार्ड्स पर फोड़ा गया। दो दो कंप्लेन हुई है। लेकिन गार्ड्स के अलावा किसी का अल्कोहल टेस्ट नहीं हुआ। फ़िलहाल पीड़ित पक्ष ही हारा हुआ महसूस कर रहा है। आज सोसाइटी के सबसे शरीफ लोगों में से एक अबनीश जी बुरी तरह पीटे गए हैं और इस हमला के साज़िश कर्ता आज़ाद घूम रहे हैं। पुलिस चौकी की संदिग्ध भूमिका की भी शिकायत उचित प्लेटफार्म पर की जानी चाहिए। जब सेटर डीलर शराबी फुल टाइम बेरोज़गार लोग ही सोसाइटी के मालिक बना दिये जायें तो यही सब होगा। 8 पीएम गैंग लंबे समय से गार्ड्स को ट्रेंड कर रहा था हमला करने के लिए। आज सोसाइटी में निवास करने वाले मीडिया के साथी अनिल कुमार जी⁩, मनीष चंद जी ⁩ पर भी हमला होते होते बचा। ये लोग ख़ुद को बचाते हुए पीछे न भागे होते तो इनको भी मारने पीटने के लिए गार्ड्स दौड़ रहे थे और गालियाँ दे रहे थे। भयावह है ये सब। अब तो लगने लगा है यहाँ से फ्लैट बेच कर कहीं फिर से किराए पर शांति से रहना चाहिए।”

सुनिए पीड़ित का वक्तव्य-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन