Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लोकमत उत्तर प्रदेश के पांचवें स्थापना दिवस पर सोलह विभूतियां हुईं सम्मानित

उत्तर प्रदेश की माटी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित करने के क्रम में संगीत नाट्य अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा  प्रदेश की सोलह विभूतियों को सम्मानित किया गया। लोकमत समाचार पत्र पिछले कई वर्षों से ऐसी विभूतियों को सम्मानित करता आया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके समाज पर अपनी छाप छोड़ी है।

उत्तर प्रदेश की माटी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित करने के क्रम में संगीत नाट्य अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा  प्रदेश की सोलह विभूतियों को सम्मानित किया गया। लोकमत समाचार पत्र पिछले कई वर्षों से ऐसी विभूतियों को सम्मानित करता आया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके समाज पर अपनी छाप छोड़ी है।

गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित लोकमत सम्मान 2015 समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल श्री नाईक ने पत्रकारिता के व्यापक क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर अनिच्छा जाहिर की कि अखबारों के बीच प्रतिस्पर्धा आज वैमनस्यता तक पहुंच गयी है। एक समाचार पत्र के कार्यक्रम को अन्य अखबारों के द्वारा अपने समाचार में स्थान न दिया जाना दु:ख का विषय है। उन्होंने कहा कि इस सभागार में जिन लोगों को उन्होंने सम्मानित किया है, वे अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहें हैं और इन्हें सम्मानित करना खुशी की बात है। राज्यपाल ने कहा कि ये सम्मानित हस्तियां इसी प्रदेश की माटी से जुड़ी हुईं हैं और इनके कार्यों का लाभ प्रदेश की ही जनता को मिल रहा है। ऐसे में इन्हें अपने अखबारों में स्थान न देना न्यायोचित नहीं है।

इस अवसर पर एवरेस्ट फतह करने वाली पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा ने अपने साथ बीती दुर्घटना और उसके कुप्रभावों को शेयर किया और आज की युवा पीढ़ी को कठिन वक्त से लडऩे की सीख दे गयीं। वहीं जनसंचार क्षेत्र के लिए सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय ने नये पत्रकारों को सच्चाई का साथ देने की सलाह देते हुए सीख भी दी कि सत्य के साथ ठोस प्रमाण भी जुटाना उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोकमत लखनऊ के संपादक आनंद वर्धन सिंह ने लोकमत सम्मान की निष्पक्ष और पारदर्शी पूरी प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकमत सम्मान के जरिए इन महानुभावों को सम्मानित करके लोकमत परिवार समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास करता है।

कार्यक्रम में आज जिन 16 विभूतियों को सम्मानित किया गया, उनमें हस्तशिल्प के लिए मो.बिलाल, क्रीड़ा के लिए डा.एसबी सिंह, विकलांग के लिए सूर्य प्रकाश शर्मा, स्वास्थ्य के लिए डा.संदीप तिवारी, साहित्य के लिए डा.विद्या बिन्दु सिंह, व्यवसाय के लिए संस्था आर्गेनिक इंडिया, कृषि के लिए रामसरन वर्मा, कला एवं संस्कृति के लिए श्रीमती कुसुम वर्मा, शिक्षा के लिए डा. तेज प्रताप सिंह,  पर्यावरण के लिए डा.संदीप बेहरा, महिला के लिए श्रीमती अनुपमा सिंह, सार्वजनिक जीवन के लिए रोशन लाल उमर वैश्य, कानून के लिए न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा और जनसंचार के लिए अशोक  पाण्डेय शामिल हैं। इन विभूतियों को चयन प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञों ने चयनित किया। इसके अतिरिक्त अनाथ एवं अबोध बच्चों को पालने वाली संस्था वरदान शिशु गृह के लिए राकेश रंजन दुबे को संकल्प सम्मान तथा देश के जाने-माने शिक्षाविद् एवं उर्दू भाषा के मर्मज्ञ प्रो.शारिब रूदौलवी को जनक सम्मान से नवाजा गया।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन