Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

महाराष्ट्र मंत्रालय पत्रकार संघ का चुनाव इस बार काफी रोमांचक रहा, देखें कौन जीता

प्रमोद बने अध्यक्ष, पवार उपाध्यक्ष, प्रवीण महासचिव और यादव कोषाध्यक्ष चुने गये

महाराष्ट्र के मंत्रालय में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ (मंत्रालय पत्रकार संघ) का चुनाव इस बार काफी रोमांचक रहा। 30 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव में दै. ‘मुंबई लक्षदीप’ वेबपोर्टल के पत्रकार प्रमोद डोईफोडे बहुमत से अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर ‘टीवी ९’ के पत्रकार महेश पवार (५८ वोट), कार्यवाह (महासचिव) पद पर ‘टुडे रायगढ़’ के पत्रकार प्रवीण पुरो (८५ वोट) और कोषाध्यक्ष पद पर दैनिक ‘भास्कर ग्रुप’ के वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव (६७ वोट) चुनाव जीतने में सफल रहे।

मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ के चुनाव में कुल 172 पत्रकारों को वोटिंग का राइट था। कई सदस्यों ने समय से सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया था। जिसकी वजह से वे इस चुनाव में वोटिंग नहीं कर पाये। 30 जनवरी 2023 को मंत्रालय प्रेस रूम में हुए चुनाव में कुल 92.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस तरह से 159 सदस्यों ने द्वि-वार्षिक इस कमेटी के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर (दोपहर का सामना) ने इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया। चार पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चुनाव भी 30 जनवरी को हुआ। जिसमें दैनिक ‘इंडियन एक्स्प्रेस’ के पत्रकार आलोक देशपांडे (७१ वोट), दैनिक ‘लोकमत’ के पत्रकार मनोज मोघे (६८ वोट), वरिष्ठ पत्रकार कमलाकर वाणी (६१ वोट), दै. ‘नवाकाळ’ के पत्रकार खंडूराज गायकवाड (५९ वोट), दै. ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ के भगवान परब (५८ वोट) चुनाव जीते। मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ के नये पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का रहने वाला है।

शशिकान्त सिंह
पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन